चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…

नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर 4, चुर्क बाजार में बुधवार को टुन्नू दास के घर के पास पानी की टंकी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल की किल्लत को देखते हुए स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए यह पहल की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 4 के सभासद हिमांशु खत्री के आग्रह पर नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल से पानी की टंकी के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने शिलान्यास की प्रक्रिया में भाग लिया।
पानी की टंकी के निर्माण से वार्ड के निवासियों को पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को आशा है कि इस पहल से क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बेहतर होगी।