• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वोट बचाओ देश बचाओ रैली में सोनभद्र से जाएंगे 300 कांग्रेस कार्यकर्ता

JK Gupta by JK Gupta
October 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होगी महारैली, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बनी रणनीति


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में सोनभद्र से करीब 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी की गई।

कार्यक्रम के प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं सोनभद्र के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव में वोटों की चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि सोनभद्र के कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। एक नवंबर की महारैली में भी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों से भी लोग महारैली में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

बैठक का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। इस दौरान जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, मदन मोहन मिश्रा, जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, शारद पनिका, शशांक मिश्रा, कौशलेश पाठक, उषा चौबे, अंशु गुप्ता, अमरजीत टेकाम, दिनेश यादव, श्रीकांत मिश्रा, आशुतोष कुमार दुबे, राहुल जैन, गोपाल स्वरूप पाठक, दया शंकर पांडेय, अमरेश देव पांडेय, राजबली पांडेय, सुनीता तिवारी, रेखा श्रीवास्तव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घोरावल. बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

Next Post

सोनभद्र. पटाखा गोदामों का पुलिस और अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण

Next Post

सोनभद्र. पटाखा गोदामों का पुलिस और अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement