संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवां गांव के समीप मंगलवार को बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, राम खेलावन (39) पुत्र लालचंद निवासी ग्राम बरौली मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने साथी के साथ बाइक से घोरावल बाजार आ रहे थे। इसी दौरान दीवां गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके कमर और पैर में चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से शाम करीब चार बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।