• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी जली, परिवार बाल-बाल बचा, आर्थिक सहायता की मांग

JK Gupta by JK Gupta
October 26, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव के वार्ड नंबर 10 स्थित अगरिया बस्ती में सोमवार रात गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर के मुखिया की सूझबूझ से परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरजीत चेरो पुत्र स्व. मोती लाल चेरो के घर पर रात करीब सवा नौ बजे उनकी 58 वर्षीय पत्नी लालती देवी गैस चूल्हे पर चावल पका रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। अमरजीत ने बताया कि आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

घटना के समय अमरजीत अपनी पत्नी और नातियों के साथ घर में मौजूद थे। आग लगते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पत्नी और नातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी संख्या पहुंच गई। ग्रामीणों ने बालू, बाल्टी और डिब्बों से पानी लाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि आग लगने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा आसपास के इलाके में भारी तबाही हो सकती थी। आग में परिवार का खाने पीने का सामान, बिस्तर और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह जल गई। हजारों रुपये के नुकसान की आशंका है, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ।

पड़ोसियों राय सिंह, श्रवण कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि अमरजीत दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है और इस दुर्घटना ने परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।

अमरजीत ने बताया कि गांव की ग्राम प्रधान नकछेदी का लगभग 10 दिन पूर्व निधन हो गया था। परिवार इस समय शोक और कर्मकांड में व्यस्त होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने शासन प्रशासन, राजस्व विभाग तथा लेखपालों से मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डाला. बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, गिट्टी लदी तीन हाईवा पकड़ी गईं

Next Post

सोनभद्र. वाराणसी में मंगलवार सुबह 8 बजे से होगी एमएलसी चुनाव की मतगणना

Next Post

सोनभद्र. वाराणसी में मंगलवार सुबह 8 बजे से होगी एमएलसी चुनाव की मतगणना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement