संवाददाता@अनिल अग्रहरी….
— एमएम-11 प्रपत्र नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई, चोपन थाने ले जाए गए तीनों वाहन

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में रविवार रात खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदी तीन हाईवा को पकड़ लिया। तीनों वाहनों को क्रशर प्लांट से ले जाकर चोपन थाने में आवश्यक कार्रवाई की गई। खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब दस बजे बिल्ली मारकुंडी स्थित क्रशर प्लांट से गिट्टी लदी तीन हाईवा को खनन विभाग के खनन पर्यवेक्षक ने पकड़ा। इसके बाद तीनों वाहनों को चोपन थाने ले जाया गया।

खनन पर्यवेक्षक के अनुसार, संबंधित हाईवा पर पहले से चालान होने के साथ आवश्यक एमएम-11 (MM-11) प्रपत्र उपलब्ध नहीं था। इसी वजह से वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।खनन क्षेत्र में हडकंप मचा रहा।