• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वाराणसी में मंगलवार सुबह 8 बजे से होगी एमएलसी चुनाव की मतगणना

JK Gupta by JK Gupta
October 26, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी


Sonbhadra। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से वाराणसी में शुरू होगी। मतगणना के लिए स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में व्यवस्था की गई है। यहां अलग-अलग हॉल में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती कराई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के हॉल नंबर-01 में होगी, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हॉल नंबर-02 में कराई जाएगी। मतगणना निर्धारित समय पर शुरू कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

प्रदेश में विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों सहित कुल 11 निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना सात जिलों में कराई जाएगी। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न होगी। पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

वाराणसी में मतगणना शुरू होने के साथ ही स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के चुनावी परिणाम को लेकर गतिविधियां तेज होंगी। मतगणना के बाद ही दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी जली, परिवार बाल-बाल बचा, आर्थिक सहायता की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement