• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता

JK Gupta by JK Gupta
October 26, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सुरक्षित रहने की अपील की


— आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 एवं आपदा हेल्पलाइन 1077 पर दें सूचना


Sonbhadra। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), द्वारा अवगत कराया गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं प्रभाव आधारित चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने तथा दिनांक 28 अक्टूबर से बेमौसम वर्षा का एक और दौर शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई है।

उक्त पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में 28 अक्टूबर को गरज-चमक एवं वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 29, 30 एवं 31 अक्टूबर को तेज हवाओं, गरज-चमक एवं वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता बरतें तथा संभावित आपदा से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

तेज हवा एवं वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों, टिनशेड तथा कमजोर होर्डिंग के नीचे खड़े न हों और किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। किसान भाई मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फसलों की कटाई एवं मड़ाई का कार्य सावधानीपूर्वक करें तथा खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने की व्यवस्था करें।

आकाशीय बिजली की चेतावनी मिलने पर खुले खेतों में न रुकें। नदी, नालों, जलाशयों, बांधों एवं जलप्रपातों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा वर्षा के दौरान तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें। कच्चे एवं जर्जर भवनों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।

उन्होंने जनपदवासियों से यह भी अपील की कि मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं चेतावनियों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक माध्यमों तथा मौसम, दामिनी एवं मेघदूत ऐप का उपयोग करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05444-297645 अथवा आपदा हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दें।

जनपदवासी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत मौसम एवं प्रशासनिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ सोनभद्र

Next Post

सोनभद्र. एक मंच, 225 शादियां और खुशियों की सौगात, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बसेंगी नई गृहस्थियां

Next Post

सोनभद्र. एक मंच, 225 शादियां और खुशियों की सौगात, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बसेंगी नई गृहस्थियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement