• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ सोनभद्र

JK Gupta by JK Gupta
October 26, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया मर्यादा और मानवीय मूल्यों का संदेश


महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए रामायण में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। जनपद का मुख्य कार्यक्रम रॉबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित हुआ।

यहां ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में निहित मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना तथा लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा। जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, रामायण पाठ और भजन-कीर्तन के माध्यम से धार्मिक वातावरण बना रहा।

श्रीराम जानकी मंदिर में स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रामायण के प्रसंगों और भक्ति गीतों के माध्यम से मर्यादा, सत्य, सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सहभागिता से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के विचारों और रामायण के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डाला. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Next Post

सोनभद्र. जनपद 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता

Next Post

सोनभद्र. जनपद 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement