संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..

डाला चौकी क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री गेट के सामने सोमवार सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण सिंह पुत्र अशोक सिंह बाइक से डाला से चोपन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घायल को निजी साधन से चोपन अस्पताल पहुंचाया। साथ ही डाला पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई। चोपन अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।