• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. लायंस क्लब के नेत्र शिविर से 72 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना

JK Gupta by JK Gupta
October 26, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


लायंस क्लब राबर्ट्सगंज की ओर से प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 72 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया। वहीं, 222 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मा एवं दवा वितरित की गई।

शिविर का संचालन मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, सुशील मिश्रा एवं उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सुशील पाठक, विमल अग्रवाल, राधिका सिंह और पवन जैन सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया।

डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी और पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज कई वर्षों से जरूरतमंदों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। इस शिविर के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को आंखों की जांच, चश्मा, दवा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है।

क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 तक शिविर के माध्यम से कुल 4869 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा चुका है, जबकि 9928 मरीजों की आंखों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कराए गए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं। क्लब भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

केकराही. शीघ्र ही बंद होने वाली है मुख्य नहर घाघर

Next Post

डाला. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Next Post

डाला. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement