सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…

सोनभद्र चोपन थाना गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया के नीचे तीन दिनों से रेलवे कार्यदायी संस्था व्दारा पीनी निकासी न होने से अत्यधिक जल जमाव हो जाने से छोटे बड़े वाहनों समेत पैदल साईकिल रिक्सा ढेला और स्कुल जाने छात्र छात्राओं के आवागमन को लेकर समस्या उत्पन्न हो गयी हैं।

जब कि इस सम्बंध में प्रधान प्रतिनिधि सुरज यादव ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सेल फोन मौखिक कयी बार अवगत करवाया जा चुका है इसके बावजूद भी सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौन धारण किया है।

जिससे प्रति दिन जमीन से पानी का रिसाव होने से पानी बढ़ता जा रहा जिससे दर्जनों छोटे वाहनों के चेम्बर, साईलेंसर में पानी घुस जाने वाहन खराब हो रहे हैं।

उक्त सम्बंध क्षेत्र के प्रबुद्ध ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब पानी निकासी कराने की मांग की है जिससे आम जनमानस को राहत मिल सकें।