• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. शरद पूर्णिमा उत्सव सनातन परंपरा का हिस्सा : महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक

JK Gupta by JK Gupta
October 26, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) प्रणय कुमार नायक, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार तथा होम्योपैथी के जाने-माने चिकित्सक शानू प्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

उत्सव के दौरान भगवान भोलेनाथ, राधा-कृष्ण एवं धन-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसीक्रम में भगवान को खीर का भोग लगाया गया। चंद्रमा की रोशनी में घंटों रखे जाने के बाद खीर रूपी अमृत महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) प्रणय कुमार नायक ने अपने संबोधन में कहा कि शरद पूर्णिमा उत्सव सनातन काल से मनाया जाता रहा है। यह पर्व सामाजिक एकता, समरसता और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि पारंपरिक मान्यताओं एवं आयुर्वेद में शरद पूर्णिमा की खीर खाने का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शरद पूर्णिमा उत्सव और अधिक व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठीजी की पत्नी सपना त्रिपाठी का जिला जज के पद पर पदोन्नति होने से इस उत्सव का महत्व और भी बढ़ गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला जज सपना त्रिपाठी को सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य और शीघ्र उच्च न्यायालय की न्यायाधीश बनने हेतु कामना करते हुए रिहंदेश्वर महादेव से प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान राधे-कृष्ण, माता लक्ष्मी एवं रिहंदेश्वर महादेव के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

महाप्रसाद वितरण में आर.एन. वर्मा, संजय कुमार, रिंकेश उपाध्याय, अवनीश पांडे, के महेश,पंडित विजय दुबे सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विशेष योगदान दिया। हर-हर महादेव के गगनभेदी गर्जन के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ के साथ मनाई गई शरद पूर्णिमा

Next Post

सलखन. अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया में जलजमाव से आवागमन हुआ प्रभावित,छोटे बड़े वाहनों समेत पैदल चलना हुआ मुश्किल

Next Post

सलखन. अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया में जलजमाव से आवागमन हुआ प्रभावित,छोटे बड़े वाहनों समेत पैदल चलना हुआ मुश्किल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement