• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. दुर्गा वाहिनी ने निकाला पथ संचलन, महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


दुर्गा वाहिनी की ओर से रविवार को रेणुकूट में पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत सह संयोजिका शुभांगी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पथ संचलन राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर रेणुकूट के विभिन्न मार्गों से गुजरा और वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि शुभांगी सिंह ने कहा कि दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य अधिक से अधिक बहनों को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बहनों से संगठित होकर कार्य करने और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद का आनुषंगिक संगठन है।

कार्यक्रम में प्रांत कार्यसमिति सदस्य मंजू जायसवाल, सीमा उपाध्याय, सेवा विभाग की सुनीता दुबे, प्रांत सहसंयोजक राजेश सिंह, जिला मंत्री संदीप गुप्ता, विभाग सहमंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र सोनी, जिला गौ रक्षा प्रमुख आनंद किशन गुप्ता, बीजपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, प्रखंड मंत्री यशवंत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा तथा राहुल, मनीष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका वैष्णवी सिंह भी उपस्थित रहीं।

पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिपरी पुलिस मौजूद रही ।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Next Post

चोपन. गैंगस्टर एक्ट में चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लाख के दो ट्रक कुर्क

Next Post

चोपन. गैंगस्टर एक्ट में चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लाख के दो ट्रक कुर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement