• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

वाराणसी में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में तेंदुआ दिखने से दहशत, वीआईपी इलाके में जंगली जानवर से हैरानी, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0
वाराणसी में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में तेंदुआ दिखने से दहशत, वीआईपी इलाके में जंगली जानवर से हैरानी, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

वाराणसी के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में तेंदुआ दिखने से दहशत की स्थिति है। शहरी इलाके में स्थित स्कूल में तेंदुआ आने से हर कोई हैरान है। जिस स्थान पर स्कूल है उसकी गिनती वीआईपी इलाके में होती है। स्कूल के आसपास शहर के बड़े होटल, मॉल और अफसरों के दफ्तर-आवास हैं।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के वाराणसी में कैंटोमेंट इलाके में स्थित फेमस सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को तेंदुआ दिखने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमेर की वायरल हुई फुटेज में प्ले स्टेज और पानी टंकी के पास तेंदुआ टहलता नजर आया। स्कूल प्रशासन से सूचना मिलते ही वन विभाग और कैंट थाने की पुलिस स्कूल पहुंची। घंटों छानबीन के बाद तेंदुआ का सुराग नहीं लगा। रात नौ बजे एक टीम लौट गई। दूसर टीम स्कूल परिसर में ही तैनात है और तेंदुए को ढूंढ़ने में जुटी है।

शहरी इलाके में स्थित स्कूल के आसपास कोई जंगल नहीं होने के बाद भी तेंदुआ आने की सूचना से हर कोई हैरान है। स्कूल जिस स्थान पर स्थित है उसे वीआईपी इलाका कहा जाता है। आसपास शहर के बड़े होटल, मॉल और अधिकारियों के आवास के साथ दफ्तर हैं। ज्यादातर अधिकारियों के बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। काशी रेंज के रेंजर संजय कुमार ने बताया कि अबतक तेंदुआ होने की सटीक जानकारी नहीं मिली है। एक टीम स्कूल में मौजूद है, जो लगातार सर्च अभियान चला रही है। इस बीच रेंजर ने इसके जंगली बिल्ली होने का दावा किया है।

वाराणसी के मुख्य रेलवे स्टेशन के ठीक पीछे कैंटोमेंट इलाके में शहर के सबसे बड़े चर्च के परिसर में ही सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल है। गुरुवार को वाराणसी के मशहूर नाटी इमली के भरत मिलाप के कारण स्कूल बंद था। इसी बीच दोपहर बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी में एक बड़े आकार का जानवर नजर आया। देखने पर बिल्कुल तेंदुआ की तरह लग रहा था। बस फिर क्या था, स्कूल के सुरक्षा कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सुरक्षा कर्मचारियों ने तत्काल स्कूल प्रबंधन को सूचना दी।

वन विभाग और पुलिस को भी तेंदुआ दिखने की सूचना दी गई। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर आननफानन में कई अधिकारी स्कूल पहुंच गए। बीच शहर में स्थित स्कूल में तेंदुआ मिलने की जानकारी से वन विभाग के अफसरों के भी होश उड़ गए। दल बल के साथ वन विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी स्कूल पहुंच गए और सर्च अभियान शुरू किया। लगभाग तीन घंटे की तलाश के बाद भी तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। रात नौ बजे तक तालाश जारी थी।

स्कूल के आसपास रहने वालों में दहशत

तेंदुआ मिलने की सूचना से स्कूल के आसपास रहने वालों में दहशत की स्थिति रही। दुकानदार बार बार तेंदुआ पकड़े जाने की जानकारी लेते रहे। हालांकि, स्कूल का मुख्य गेट बंद था। स्कूल के सुरक्षाकर्मी आसपास निगरानी करते रहे। वन विभाग की टीम भी सक्रिय रही।



[ad_2]

Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में दर्द; कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर को अखिलेश ने नकली बताया, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

यूपी के इस जिले में अगले दो दिन 12वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
यूपी के इस जिले में अगले दो दिन 12वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी के इस जिले में अगले दो दिन 12वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement