[ad_1]
वाराणसी के एयर शो में पीएम मोदी
Varanasi Air Show 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी में वायुसेना के शौर्य को देखा। एयर शो में सुखोई, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग विमानों के अलावा वायुसेना के कई और विमान और हेलीकॉप्टरों ने अलग-अलग फॉर्मेशन आसमान में बनाई। एयर शो में भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों की विविधता और समूह में उड़ान के तालमेल को दर्शाया गया।
एयर शो में उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ समेत कई मंत्री मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी ने खोचवां (मिर्जामुराद) में अरविंद कपड़ा मिल्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने फैक्ट्री में ट्रेनिंग ले रही महिलाओं से संवाद किया।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: तेजस ने कम ऊंचाई पर दिखाए करतब
Varanasi Air Show 2026 LIVE: एलसीए तेजस लड़ाकू विमान ने कम ऊंचाई पर करतब दिखाए। ये एक स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान है। गंगा के ऊपर भी विमान ने अपना कौशल दिखाया।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: प्रचंड फॉर्मेशन में जुड़े लड़ाकू विमान
Varanasi Air Show 2026 LIVE: प्रचंड फॉर्मेशन में वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, एलसीए तेजस और मिग-29 सहित छह प्रकार के लड़ाकू विमानों ने काशी के आसमान को सजा दिया। इस फॉर्मेशन में विमानों ने तीर के नोक की आकृति बनाई।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: राफेल गरजे, नीलकंठ फॉर्मेशन बनाई
Varanasi Air Show 2026 LIVE: काशी के आसमान में राफेल की गरजना भी सुनाई दी। तीन राफेल विमानों ने नीलकंठ फॉर्मेशन बनाई। राफेल लड़ाकू विमान है।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पशुपति फॉर्मेशन में चार जगुआर विमान
Varanasi Air Show 2026 LIVE: वाराणसी में चार जगुआर विमानों या कहें शमशेर विमानों ने पशुपति फॉर्मेशन बनाई। इसमें ये विमान हीरे की आकृति में उड़े। ये विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: नटराज फॉर्मेशन में मिराज-2000
Varanasi Air Show 2026 LIVE: मिराज-2000 के साथ पी-8आई विमान ने नटराज फॉर्मेशन बनाई। पी-8आई भारतीय नौसेना का समुद्री निगरानी विमान है। ये विमान दो मिराज-2000 लड़ाकू विमानों के साथ उड़ा।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: भैरव फॉर्मेशन में दिखे ये विमान
Varanasi Air Show 2026 LIVE: एक सी-295 और दो डोर्नियर विमान भैरव फॉर्मेशन में दिखे। सी-295 आधुनिक परिवहन विमान है। डोर्नियर विभिन्न निगरानी, संपर्क और सहायक कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाला विमान है।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: काशी के आसमान में भगीरथी फॉर्मेशन
Varanasi Air Show 2026 LIVE: एयर शो के दौरान काशी के आसमान में भगीरथी फॉर्मेशन दिखा। ये दो स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, एलसीएच और अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों ने दिखाया। अपैचे अमेरिकी मूल का हमलावर हेलीकॉप्टर है। भगीरथी फॉर्मेशन के दौरान इन हेलीकॉप्टरों ने आसमान में डायमंड की आकृति में बनाई।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: आसमान में लहराया तिरंगा
Varanasi Air Show 2026 LIVE: वाराणसी में एयर शो के दौरान चेतक हेलीकॉप्टरों ने आसमान में तिरंगा लहराया। ग्रुप कमांडर दीपांकर के नेतृत्व में तीन चेतक हेलीकॉप्टरों ने तिरंगा लहराया।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: हेलीकॉप्टर से मां गंगा को नमन
Varanasi Air Show 2026 LIVE: वाराणसी एयर शो के दौरान बोइंग के भारी हेलीकॉप्टर चिनूक ने मां गंगा को नमन किया। गंगा के मध्य में पहुंचकर लहरों के करीब मां गंगा को नमन किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने स्पीड पकड़ी और नमो घाट से आगे निकल गया।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: काशी के आसमान में गूंजे राफेल, सुखोई और तेजस
Varanasi Air Show 2026 LIVE: वाराणसी में जारी एयर शो के दौरान आसमान में वायुसेना के विमानों की गूंज और गरजना ने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। राफेल, सुखोई और तेजस विमानों ने आसमान में अपना शौर्य दिखाया।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पीएम मोदी संग सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद
Varanasi Air Show 2026 LIVE: प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचने पर हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया था।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: नमो घाट पर हवा में रंगों से पीएम मोदी का स्वागत
Varanasi Air Show 2026 LIVE: वाराणसी में नमो घाट पहुंचे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर ने रंग बिरंगे धुंए को आसमान में बिखेर कर स्वागत किया।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: कपड़ों की प्रदर्शनी का अवलोकन
Varanasi Air Show 2026 LIVE: अरविन्द मिल्स द्वारा उत्पादित कपड़ों की लगाई गई प्रदर्शनी का भी पीएम मोदी ने अवलोकन किया।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पीएम मोदी ने ली खादी के कपड़ों और मैटेरियल की जानकारी
Varanasi Air Show 2026 LIVE: प्रधानमंत्री ने शुभारंभ के पश्चात मिल के पदाधिकारियों से वहां पर बनाए जा रहे कपड़ों, खादी के बने कपड़ों एवं उनके मैटेरियल के बारे में जानकारी ली।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पीएम मोदी का वाराणसी में भव्य रोड शो
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी का पुलिस लाइन से नमो घाट के लिए रोड शो करते हुए काफिला निकला।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा प्लांट
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। प्लांट शुरू होने के बाद 2 फेस का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है। यह डेनिम के कपड़े (इससे जींस बनाई जाती है) के साथ सूती व लिनेन के कपड़े, सादे कपड़े, सूट के लिए फैब्रिक, स्पोर्ट्सवियर के साथ घरेलू और विदेशी परिधान ब्रांडों को कपड़ा उपलब्ध कराती है।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: इन ब्रांड्स के बनेंगे कपड़े
Varanasi Air Show 2026 LIVE: काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि कपड़े का उत्पादन होगा। यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स का निर्माण होगा। अरविंद मिल्स सिर्फ कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है। यह धागे और कपड़े से लेकर तैयार कपड़ों तथा औद्योगिक इस्तेमाल के विशेष वस्त्रों तक का कारोबार करती है।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पूर्वांचल के हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
Varanasi Air Show 2026 LIVE: इस औद्योगिक प्लांट में स्थानीय ही नहीं पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है और 300 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती हो भी चुकी है, जिन्हें यूनिट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल कपड़ा और परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करेगी।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पीएम मोदी ने कामगार महिलाओं से किया संवाद
Varanasi Air Show 2026 LIVE: पीएम मोदी ने अरविंद मिल्स की कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इसके बाद यहां पर कार्य का प्रशिक्षण ले रही मातृ शक्तियों से सीधा संवाद किया। ‘अपना हुनर अपनी पहचान’ के दृष्टिगत महिलाओं से संवाद किया। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, उनकी चुनौतियों के बाबत विस्तार से जानकारी ली।
Varanasi Air Show 2026 LIVE: वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, बढ़ेगा रोजगार
Varanasi Air Show 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को कपड़ा मिल की सौगात दी। मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 7-8 एकड़ में बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया। इस कपड़ा मिल के जरिए हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
[ad_2]
Source link

