• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. टेलिस्कोप, अंतरिक्ष मॉडल और विज्ञान के अलग-अलग प्रयोगों के जरिए बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के लोढ़ी स्थित यूपीएस विद्यालय में विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया से जोड़ने की अनूठी पहल की गई है। विद्यालय परिसर में आर्यभट्ट अंतरिक्ष एवं विज्ञान कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस कक्ष के माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां प्रयोगात्मक तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी।

आर्यभट्ट अंतरिक्ष एवं विज्ञान कक्ष में अंतरिक्ष से जुड़े विभिन्न मॉडल लगाए गए हैं। इसके साथ ही बच्चों के लिए टेलिस्कोप की भी व्यवस्था की गई है। टेलिस्कोप के माध्यम से विद्यार्थी स्टार गेजिंग और अंतरिक्ष से जुड़ी गतिविधियों को करीब से समझ सकेंगे। वहीं फिजिक्स और केमिस्ट्री के अलग-अलग कॉन्सेप्ट को सरल और रोचक तरीके से समझाने के लिए वैज्ञानिक प्रयोगों के मॉडल भी तैयार किए गए हैं।

कक्ष के उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रयोगों और मॉडलों के बारे में जानकारी दी तथा सवालों के जवाब दिए। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों में विज्ञान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें आधुनिक तकनीक एवं अंतरिक्ष विज्ञान से परिचित कराना है। विद्यालय में तैयार किए गए इस कक्ष में आसपास के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी भ्रमण कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि इस मॉडल को जिले के अन्य विद्यालयों में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए डीएमएफ, सीएसआर और अन्य सहयोग का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेलिस्कोप, विज्ञान मॉडल और प्रयोगों के माध्यम से कठिन विषयों को बच्चों के लिए आसान और रुचिकर बनाया जा सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि ऐसी पहल को जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंचाया जाए।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. सुंदरकांड पाठ में भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु, आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण

Next Post

दर्द-आंसू-साहस की अनूठी कहानी है ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’, OTT पर रिलीज होते ही छाई, 9/11 के जख्मों को कुरेदती फिल्म

Next Post
दर्द-आंसू-साहस की अनूठी कहानी है ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’, OTT पर रिलीज होते ही छाई, 9/11 के जख्मों को कुरेदती फिल्म

दर्द-आंसू-साहस की अनूठी कहानी है 'द गोल्ड ब्रेसलेट', OTT पर रिलीज होते ही छाई, 9/11 के जख्मों को कुरेदती फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement