• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दर्द-आंसू-साहस की अनूठी कहानी है ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’, OTT पर रिलीज होते ही छाई, 9/11 के जख्मों को कुरेदती फिल्म

Admin by Admin
October 24, 2026
in मनोरंजन
0
दर्द-आंसू-साहस की अनूठी कहानी है ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’, OTT पर रिलीज होते ही छाई, 9/11 के जख्मों को कुरेदती फिल्म


Last Updated:October 24, 2026, 21:44 IST

9/11 की घटना… पूरी मानवता को झकझोर कर रख देने वाली एक त्रासदी. इतिहास का वो काला दिन जिसे दुनिया कभी भूल नहीं सकती. 11 सितंबर 2001 की उस दुखद घटना की 25वीं बरसी है. लेखक-निर्देशक कवि राज ने उसी त्रासदी पर आधारित फिल्म ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’ को डिजिटल रूप से रिलीज किया. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म सीपिक्स.टीवी (Cpics.tv) पर स्ट्रीम हो रही है. इसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिल रही है.

ख़बरें फटाफट

दर्द-आंसू-साहस की अनूठी कहानी है 'द गोल्ड ब्रेसलेट', OTT पर रिलीज होते ही छाईZoom

फिल्म 9/11 की घटना को बयां करती है.

नई दिल्ली: फिल्म ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’ 9/11 भयानक त्रासदी के बाद साहस, करुणा और मानवीय दया की मार्मिक कहानी दिखाती है. यह बताती है कि कैसे एक त्रासदी इंसान के दिल की परीक्षा ले सकती है, जिंदगियों को बदल सकती है और मानवीय स्वभाव के सबसे बेहतरीन पहलुओं को सामने ला सकती है. एक परिवार के सफर के जरिए फिल्म साहस, करुणा, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और दया के उन छोटे-छोटे हिस्सों को दिखाती है, जो लोगों को संभलने, फिर से जीवन शुरू करने और नई उम्मीद पाने में मदद करते हैं.

संवेदनशील मुद्दे पर जादुई सिनेमा
‘कवि राज स्टूडियोज’ द्वारा निर्मित फिल्म कई अवार्ड्स जीत चुकी है. फिल्म ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’ में डायरेक्टर कवि राज ने खुद अहम भूमिका निभाई है. उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, एरी बराक, अर्श सिंह, एंजेला लिटिल, मेहर हसन, सोनी मंडल, जोसेफ पेरेज बर्टोट, एज्रा बजिंगटन और जोसेफ व्हिप जैसे मशहूर कलाकार शामिल हैं. अंग्रेजी भाषा की इस फिल्म का अवधि 137 मिनट है. कवि राज तारीफ के हकदार हैं कि उन्होंने इतने संवेदनशील मुद्दे पर एक जादुई सिनेमा रच दिया है. ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’ 11 सितंबर की त्रासदी के बैकग्राउंड पर आधारित है. यह एक ऐसे परिवार की कहानी बयां करती है, जिसकी जिंदगी उन घटनाओं की वजह से हमेशा के लिए बदल जाती है. यह फिल्म साहस, करुणा और त्रासदी के समय मानवीय दया की अटूट ताकत को दर्शाती है.

क्यों देखनी चाहिए ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’?
फिल्म आपको रुलाएगी भी और हिम्मत भी देगी. 2 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म के जरिये लेखक-निर्देशक कवि राज ने एक दर्द भरी कविता रच दी है, जिसमें गहरे जज्बात और एहसास हैं. खुद को डायरेक्ट करना आसान नहीं होता, मगर कवि राज ने डायरेक्शन के साथ अभिनय में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है. यह फिल्म सिर्फ देखी नहीं जाती, महसूस की जाती है. राख से उठती उम्मीद की कहानी है ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’. सीपिक्स.टीवी अमेरिका का एक प्लेटफॉर्म है, जो साउथ एशिया कहानियों और वर्ल्ड सिनेमा पर आधारित है. सीईओ कवि राज की लीडरशिप में सेवा ‘सीपिक्स ओरिजिनल्स’, इंडिपेंडेंट फिल्में और सीरीज उपलब्ध कराती है. सीपिक्स.टीवी ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्में, सीरीज, शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री पेश करता है. अभिनेता और फिल्म निर्माता कवि राज इसके सीईओ हैं. इस प्लेटफार्म की कंटेंट लाइब्रेरी बहुत बड़ी है. इसमें अंग्रेजी भाषा और दूसरी कई भाषाओं के सब्टाइटल वाला कॉन्टेंट शामिल है, जिसमें साउथ एशियाई सिनेमा ‘पंजाबी फ्लिक्स’ जैसे रीजनल हब और ग्लोबल सिनेमा शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 24, 2026, 21:44 IST





Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. टेलिस्कोप, अंतरिक्ष मॉडल और विज्ञान के अलग-अलग प्रयोगों के जरिए बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा

Next Post

बिजनौर बढ़ापुर थाने के MMS विवाद में आया नया मोड़, महिला पुलिसकर्मी ने वीडियो जारी कर बताया सच

Next Post
बिजनौर बढ़ापुर थाने के MMS विवाद में आया नया मोड़, महिला पुलिसकर्मी ने वीडियो जारी कर बताया सच

बिजनौर बढ़ापुर थाने के MMS विवाद में आया नया मोड़, महिला पुलिसकर्मी ने वीडियो जारी कर बताया सच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement