• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सील अस्पताल दोबारा कैसे खुल रहे, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों की जांच की मांग की


जिले में अवैध अस्पतालों के संचालन और इलाज के दौरान मरीजों की मौत के मामलों को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब मरीज दलालों के चंगुल में फंसकर निजी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचते हैं और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले को जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।

डॉ. तिवारी ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कथित तौर पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक लेकर अवैध अस्पतालों का संचालन होने दिया जा रहा है। उन्होंने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि रॉबर्ट्सगंज में करीब 23, घोरावल में 19 और दुद्धी में 14 अस्पताल अवैध रूप से संचालित होने का दावा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही सवाल उठाया कि यदि जिला मुख्यालय पर सात रेडियोलॉजिस्ट हैं, तो 16 डायग्नोस्टिक सेंटरों को लाइसेंस कैसे जारी किए गए।

डॉ. तिवारी ने कहा कि कार्रवाई के बाद सील किए गए अस्पतालों के दोबारा खुलने की शिकायतें गंभीर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से सीएमओ और संबंधित नोडल अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। इस संबंध में वह जल्द मुख्यमंत्री को पत्रक सौंपेंगे।

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेशम सिल्क से लेकर पाकिस्तानी मशलिन तक, ट्रेंड में हैं ये 5 सूट डिजाइन, देखें बजट फ्रेंडली कलेक्शन और स्टाइलिंग टिप्स

Next Post

सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर सुभाष घई ने ‘मान्या’ का किया ऐलान, श्रेयस तलपड़े की फिल्म का लुक पोस्टर जारी

Next Post
सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर सुभाष घई ने ‘मान्या’ का किया ऐलान, श्रेयस तलपड़े की फिल्म का लुक पोस्टर जारी

सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर सुभाष घई ने 'मान्या' का किया ऐलान, श्रेयस तलपड़े की फिल्म का लुक पोस्टर जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement