• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेशम सिल्क से लेकर पाकिस्तानी मशलिन तक, ट्रेंड में हैं ये 5 सूट डिजाइन, देखें बजट फ्रेंडली कलेक्शन और स्टाइलिंग टिप्स

Admin by Admin
October 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
रेशम सिल्क से लेकर पाकिस्तानी मशलिन तक, ट्रेंड में हैं ये 5 सूट डिजाइन, देखें बजट फ्रेंडली कलेक्शन और स्टाइलिंग टिप्स


Last Updated:October 24, 2026, 16:06 IST

Ethnic Suit Designs: रोशनी के महापर्व दिवाली की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं और बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है. त्योहार के इस खास मौके पर हर महिला एक ऐसे परिधान की तलाश में रहती है, जो न सिर्फ पारंपरिक मर्यादा और संस्कृति को दर्शाए, बल्कि पहनने में बेहद सहज और शाही लुक भी दे. पूजा-पाठ से लेकर पारिवारिक मिलन तक, सही आउटफिट का चयन आपके पूरे त्योहार के उत्साह को दोगुना कर देता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Ethnic Suit Designs: दिवाली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी महिलाओं ने अपनी शॉपिंग भी शुरू कर दी है. इस खास मौके पर हर कोई ऐसा लुक चाहती है जिसमें पारंपरिक अंदाज भी हो और खूबसूरती भी. खासकर पूजा-पाठ और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए एथनिक कपड़ों की अपनी अलग ही बात होती है. ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली कुछ नया पहनने की सोच रही हैं, तो इन दिनों चल रहे खूबसूरत सूट डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.

अगर आपको पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद है तो जयपुरी सिल्क हैंड टचिंग सूट देख सकती हैं. सिल्क का अपना एक अलग लुक होता है जो त्योहार के कपड़ों में खूब जंचता है. इसमें हाथों की बारीकियों से डिजाइन बनाए जाते हैं. जयपुरी स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन अच्छा हो सकता है. इसे आप दिवाली की पूजा से लेकर घर में मेहमानों के साथ त्योहार मनाने तक पहन सकती हैं. इसके साथ मैचिंग दुपट्टा, हल्के झुमके और चूड़ियां पहनें तो पूरा लुक और भी अच्छा लगेगा.

दिवाली पर ऐसा सूट चाहिए जो देखने में सादा हो लेकिन पहनने के बाद अच्छा लुक दे, तो रेशम सिल्क का डिजाइन देख सकती हैं. सिल्क की चमक और कपड़े की बनावट इसे त्योहार के लिए खास बनाती है. इस तरह के सूट के साथ आप अपनी पसंद का दुपट्टा और जूलरी पहन सकती हैं. अगर आपको बहुत ज्यादा भारी कपड़े पहनना पसंद नहीं है और पारंपरिक अंदाज भी चाहिए, तो रेशम सिल्क सूट आपकी पसंद बन सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चंदेरी सूट की बात करें तो इसकी सबसे खास बात इसका हल्का कपड़ा और रेशमी चमक है. इसे पहनने पर भारीपन महसूस नहीं होता और कपड़े की चमक इसकी खूबसूरती बढ़ा देती है. चंदेरी फैब्रिक सिल्क और कॉटन के मिश्रण में भी तैयार किया जाता है. इसमें गोटा पत्ती, जरी और कढ़ाई वाले डिजाइन भी देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि दिवाली जैसे त्योहार पर महिलाएं इस तरह के सूट पसंद करती हैं.

पाकिस्तानी मशलिन सूट की सबसे खास बात इसका मुलायम और हल्का कपड़ा है. इसे पहनने पर कपड़ा भारी नहीं लगता. इन सूटों में डिजिटल प्रिंट से लेकर बारीक कढ़ाई तक के डिजाइन देखने को मिलते हैं. कई सूट में गले पर खूबसूरत वर्क किया जाता है जो पूरे सूट को अलग लुक देता है. आमतौर पर ये तीन पीस में आते हैं जिसमें कुर्ती, पैंट और दुपट्टा शामिल होता है. दिवाली के लिए ऐसे सूट पसंद कर सकती हैं.

दिवाली पर अगर आपको थोड़ा चमकदार लुक पसंद है तो शिमर सूट देख सकती हैं. इस फैब्रिक की खासियत इसकी चमक है. इसका चमकदार फैब्रिक रोशनी में चमचमाता है जो रोशनी में अलग नजर आता है. इसी वजह से ऐसे सूट त्योहारों और पार्टियों में पहने जाते हैं. इसे पहनते समय जूलरी बहुत भारी रखने की जरूरत नहीं है. हल्के झुमके और मैचिंग फुटवियर के साथ भी अच्छा लुक मिल सकता है. अगर आप दिवाली की शाम के लिए कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो सामान्य सूट से थोड़ा अलग दिखे तो शिमर डिजाइन पर नजर डाल सकती हैं.

दिवाली को लेकर रामपुर के मिस्टन गंज स्थित व्याख्या वस्त्र कलेक्शन पर भी महिलाओं की शॉपिंग चल रही है. कलेक्शन की ओनर कामिनी सक्सेना बताती हैं कि इस समय जयपुरी सिल्क हैंड टचिंग, रेशम सिल्क, चंदेरी के साथ जयपुरी दुपट्टा, पाकिस्तानी मशलिन और शिमर जैसे फैब्रिक व पैटर्न वाले सूट काफी पसंद किए जा रहे हैं. उनके यहां दिवाली की खरीदारी जोरों पर है. इन सूटों की कीमत करीब 1000 रुपये से लेकर 1750 रुपये तक है. महिलाएं अपनी पसंद और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रही हैं.

दिवाली पर घर सजाने से लेकर नए कपड़े खरीदने तक हर चीज की अपनी खुशी होती है. बाजार में भी इस समय अलग-अलग डिजाइन और फैब्रिक के सूट देखने को मिल रहे हैं. अगर आप हर साल एक ही तरह के कपड़े पहनती हैं तो इस बार अपनी पसंद से कुछ नया ट्राई कर सकती हैं. सूट का रंग हो या उसका डिजाइन, अपनी पसंद को सबसे पहले रखें और अपने त्योहार को यादगार बनाएं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 24, 2026, 16:06 IST



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

Next Post

सोनभद्र. सील अस्पताल दोबारा कैसे खुल रहे, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Next Post

सोनभद्र. सील अस्पताल दोबारा कैसे खुल रहे, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement