• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


— मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी


अक्टूबर माह में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को थाना बीजपुर पुलिस की टीम ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल, बीजपुर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध एपीके (APK) फाइल डाउनलोड न करने तथा साइबर ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल

www.cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। विभिन्न विषयों पर लिंक के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाकर बच्चों को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 1098, 102, 108, 181 और 112 के बारे में बताया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने बालश्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा उपलब्ध सहायता व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल सरोज अमित कुमार, महिला हेड कांस्टेबल किरन यादव और महिला कांस्टेबल सुनैना सहित थाना बीजपुर की पुलिस टीम मौजूद रही।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

9 दिन में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, सलमान की ‘सुल्तान’, प्रभास की ‘सालार’ को छोड़ा पीछे

Next Post

रेशम सिल्क से लेकर पाकिस्तानी मशलिन तक, ट्रेंड में हैं ये 5 सूट डिजाइन, देखें बजट फ्रेंडली कलेक्शन और स्टाइलिंग टिप्स

Next Post
रेशम सिल्क से लेकर पाकिस्तानी मशलिन तक, ट्रेंड में हैं ये 5 सूट डिजाइन, देखें बजट फ्रेंडली कलेक्शन और स्टाइलिंग टिप्स

रेशम सिल्क से लेकर पाकिस्तानी मशलिन तक, ट्रेंड में हैं ये 5 सूट डिजाइन, देखें बजट फ्रेंडली कलेक्शन और स्टाइलिंग टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement