Last Updated:
Rajinikanth Jailer 2 Records: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. रिलीज के बाद से फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. थलाइवा की ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है. 9 दिन में रजनीकांत की फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना लिए है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बनाए हुए है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है. उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के साथ जो तूफानी रफ्तार पकड़ी थी, वो दूसरे हफ्ते भी जारी है. रिलीज के 9 दिन बाद भी ‘जेलर 2’ की धुंआधार रफ्तार जारी है. फिल्म तेजी से आगे बढ़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान हासिल कर रही है.
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को नवरात्रि और दशहरा की छुट्टियों का भरपूर फायदा मिलते दिख रहा है. ‘जेलर 2’ ने पहले हफ्ते में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. दूसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बावजूद फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 14.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. खास बात यह है कि नौवें दिन फिल्म के देशभर में 10,484 शोज चले.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार भाषाओं के हिसाब से देखें तो तमिल वर्जन का दबदबा बरकरार रहा. ‘जेलर 2’ ने तमिल भाषा में 4,885 शोज से 9.35 करोड़ रुपये कमाए. तेलुगू वर्जन ने 1,787 शोज के जरिए 3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं हिंदी में फिल्म को 3,624 शोज मिले, जिनसे 1.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. कन्नड़ वर्जन ने 188 शोज से 40 लाख रुपये जुटाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
9 दिन के बिजनेस के बाद रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 408.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 348.85 रुपये है. वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ ने 219.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 628.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
दूसरे शुक्रवार की कमाई के बाद रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. थलाइवा की फिल्म ने सलमान खान, प्रभास और विजय समेत कई सुपरस्टार्स के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ‘जेलर 2’ टॉप 20 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने 628.05 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सलमान खान की सुल्तान को पीछे छोड़ दिया है. 10 साल पहले आई सलमान खान और अनुष्का शर्मा की सुल्तान ने 623 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. जेलर 2 ने प्रभास की सालार और अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
प्रभास की सालार ने बॉक्स ऑफिस पर 617 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं पिछले साल रिलीज हुई सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर 578 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था. इन सबको पछाड़ते हुए जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है. फिल्म 9 दिन में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है.
रजनीकांत की जेलर 2 ने पहली फिल्म जेलर को भी पीछे छोड़ दिया है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म अब तमिल सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. इसने विजय की लियो का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. सुपरस्टार विजय की फिल्म ने लाइफटाइम में 605 करोड़ का कलेक्शन किया.
