• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ओबरा के शारदा मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर भगवान की मूर्ति और चांदी की बांसुरी ले गए चोर

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@सौरभ गोस्वामी….


— एक सप्ताह के भीतर दूसरी दुस्साहसिक बड़ी चोरी से क्षेत्रवासी भयभीत, प्रमुख जगहों पर हुई चोरी पर उठे सवाल


Sonbhadra। ओबरा थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिर शारदा शक्तिपीठ धाम में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया, लबे सड़क इस घटना से सवाल खड़े हो रहे हैं, थाना क्षेत्र स्थित शारदा मंदिर में देर रात चोरों ने धावा बोलकर मुख्य गेट और गर्भगृह के ताले तोड़ दिए। चोर भगवान गोविंद की करीब 35-40 वर्ष पुरानी पीतल की लड्डू गोपाल मूर्ति और चांदी की बांसुरी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना से मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

मंदिर सेवादार के मुताबिक रात करीब 9 से 10 बजे मंदिर के गर्भगृह और मुख्य गेट को बंद कर वह घर चले गए थे। सुबह करीब पौने पांच बजे मंदिर खोलने पहुंचे तो मुख्य चैनल का ताला टूटा मिला। सूचना पर मंदिर समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी गई।

अंदर जांच करने पर राधा कृष्ण मंदिर के गर्भगृह का ताला भी टूटा मिला और चांदी के छत्र समेत अन्य सामान बिखरा पड़ा था। जांच में भगवान कृष्ण की पीतल की लड्डू गोपाल मूर्ति और चांदी की बांसुरी गायब मिली। वहीं माता रानी के गर्भगृह का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन चोर उसमें सफल नहीं हुए। छत की ओर जाने वाला दरवाजा भी टूटा मिला।

चोरों ने राधा कृष्ण मंदिर गर्भगृह में लगे चांदी की छतरी को ले जाने की नीयत से उतारकर नीचे रखा था, सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 12:42 बजे दो संदिग्ध गर्भगृह का ताला तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। बाहर लगे कैमरों में भी एक व्यक्ति की गतिविधि कैद हुई है। घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मंदिर से जुड़े रमाशंकर अग्रहरी ने पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर हाईवे के किनारे और चौराहे से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर है, जहां पुलिस बूथ भी बना हुआ है। इसके बावजूद रात में पुलिस गश्त नहीं होने से चोरी की घटना हुई। उन्होंने चोरों की जल्द गिरफ्तारी और मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रसून श्रीवास्तव फोर्स के साथ जांच पड़ताल में जुट गए हैं, पुलिस आसपास क्षेत्र में लगी सीसीटीवी को खंगाल रही है, कुछ अहम सुराग मिलने के भी जानकारी सामने आ रही है।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, मुकदमा दर्ज

Next Post

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फायरिंग के बाद शूटर्स को कौन कर रहा था अलर्ट? कॉल-मैसेज से मिले निर्देश, TV न्यूज पर थी नजर

Next Post
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फायरिंग के बाद शूटर्स को कौन कर रहा था अलर्ट? कॉल-मैसेज से मिले निर्देश, TV न्यूज पर थी नजर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फायरिंग के बाद शूटर्स को कौन कर रहा था अलर्ट? कॉल-मैसेज से मिले निर्देश, TV न्यूज पर थी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement