• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, मुकदमा दर्ज

JK Gupta by JK Gupta
October 24, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर के न्यू कॉलोनी स्थित रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर में सिजेरियन प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एसीएमओ एवं निजी चिकित्सालयों के पंजीयन नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव की तहरीर पर अस्पताल के संस्थापक अथवा चिकित्सक के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

चोपन थाना क्षेत्र के भभाइच करगरा गांव निवासी मिथिलेश मौर्य की 29 वर्षीय पत्नी कंचन मौर्य को 14 अक्टूबर की भोर में प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से बच्चे के जन्म के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें समय से रेफर नहीं किया। काफी आग्रह के बाद 17 अक्टूबर को उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 22 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर राबर्ट्सगंज स्थित अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

वही इस बारे मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया था कि रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इसके बावजूद वहां महिला को प्रसव के लिए भर्ती कर ऑपरेशन किए जाने का मामला सामने आया।

राबर्ट्सगंज पुलिस के अनुसार एसीएमओ एवं निजी चिकित्सालयों के पंजीयन नोडल अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अचार-पापड़ का करना है कारोबार, तो यहां मिलेगी मुफ्त में ट्रेनिंग और साथ में खाना-रहना फ्री

Next Post

सोनभद्र. ओबरा के शारदा मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर भगवान की मूर्ति और चांदी की बांसुरी ले गए चोर

Next Post

सोनभद्र. ओबरा के शारदा मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर भगवान की मूर्ति और चांदी की बांसुरी ले गए चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement