• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एमएलसी चुनाव में स्नातक वर्ग का 50.21% और शिक्षक वर्ग का 75.48% मतदान

JK Gupta by JK Gupta
October 23, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के तहत शुक्रवार को सोनभद्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम चार बजे जारी अंतिम मतदान आंकड़ों के अनुसार स्नातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाताओं में से 8,442 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह स्नातक वर्ग में 50.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं शिक्षक निर्वाचन में कुल 1,738 मतदाताओं में से 1,312 मतदाताओं ने मतदान किया। शिक्षक वर्ग में 75.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरे दिन अलर्ट रहा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्नातक निर्वाचन में 24 प्रत्याशियों, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं पोलिंग एजेंटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरे मतदान के दौरान प्रशासन की पैनी नजर बनी रही।
बाइट : मतदाता

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

200000 आबादी, 100 गांव और 30KM की सड़क, ऊन बायपास के नए रूप से बदलेगी शामली की सूरत, 2 एक्सप्रेसवे भी जुड़ेंगे

Next Post

कॉन्सर्ट विवाद के 5 दिन बाद दलेर मेहंदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सुनाई आपबीती- ‘देवभूमि में कलाकारों का सम्मान’

Next Post
कॉन्सर्ट विवाद के 5 दिन बाद दलेर मेहंदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सुनाई आपबीती- ‘देवभूमि में कलाकारों का सम्मान’

कॉन्सर्ट विवाद के 5 दिन बाद दलेर मेहंदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सुनाई आपबीती- 'देवभूमि में कलाकारों का सम्मान'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement