संवाददाता@रामकेश यादव…..

दशहरे के पावन पर्व पर केकराही में रावण दहन व मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चल रहा था। कि शाम लगभग 7:00 बजे होते ही एक ऐसी घटना घटी की सब लोग स्तब्ध रह गए और गांव में मातम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केकराही में दशहरे के पर्व पर रावण दहन हुआ एवं मूर्ति विसर्जन किया गया, इसके पश्चात सायं काल लगभग 7:00 बजे गांव के ही दो युवक निहाल केसरी उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र कोमल केसरी तथा शिबू मोदनवाल उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र त्रिलोकी मोदनवाल दोनों अपनी बाइक से रावटसगंज की तरफ जा रहे थे कि हिंदूवारी से पहले ही पेट्रोल टंकी के पास एक ऑटो की टक्कर हो गई ।

जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल रावटसगंज भेजा गया जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए वर्ष वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया परंतु आज तड़के नेहाल केसरी की मृत्यु हो गई जिसका पीएम की कार्यवाही करने के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं शिबू मोदनवाल का ट्रामा सेंटर वाराणसी में ही इलाज जारी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया परिवार जनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। जानकारी मिली है कि दोनों युवक की अभी शादी नहीं हुई थी।