संवाददाता@रामबली मिश्रा….
— कन्या पूजन के बाद शुरू हुआ भंडारा, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में जुटे श्रद्धालु

कांट्रेक्टर कॉलोनी में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व विधि-विधान के साथ नौ कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर आचार्य विष्णुकांति द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। यजमान कुंदन श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी प्रगति श्रीवास्तव ने नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या पूजन के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

भंडारे को सफल बनाने में उमेश सिंह, रिंकू श्रीवास्तव, विजय यादव, भीम यादव, अतुल, शिव श्रीवास्तव, अनिल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, प्रगति श्रीवास्तव, उषा यादव, प्रमिला श्रीवास्तव, पल्लवी सिन्हा एवं अंजू ठाकुर सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। भंडारे के माध्यम से सेवा, सहयोग और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
