संवाददाता@रामबली मिश्रा……

ग्राम सभा पिंडारी के बराईडाड़ टोले में सोमवार की सुबह एक बावली में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बावली में मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

सूचना पर जरहा वन विभाग हरकत में आया। वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में वन दारोगा राजू कुमार टीम के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से बावली में जाल डालकर मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया गया और उसे रिहंद जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इस संबंध में जरहा वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मगरमच्छ का रेस्क्यू कराकर बिच्छी नदी के करीब रिहंद जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।