• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज सब्जी मंडी में भीषण आग, दुकानें और ठेले जले; दमकल कर्मियों ने दो घंटे में पाया काबू

JK Gupta by JK Gupta
October 20, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..तीन अग्निशमन गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, समय पर पहुंची टीम ने आग को और फैलने से रोका


सदर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में सोमवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी नुकसान पहुंचाया।

आग की लपटों ने आसपास रखी आलू, प्याज और लहसुन की बोरियों के साथ फलों की पेटियों को अपनी चपेट में ले लिया।

मंडी परिसर में स्थित कई आढ़तियों की दुकानों और तीन सेटों के नीचे खड़े करीब आठ से दस ठेले जलकर नष्ट हो गए। वहीं, परिसर में खड़ी दो बाइक और एक कार भी आग की भेंट चढ़ गईं।

अग्निशमन विभाग की तत्परता से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्रि मेले के चलते रात में मंडी में गिने-चुने लोग ही मौजूद थे।

इसी दौरान अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि मंडी के ऊपर लगे टीन शेड के मोटे पाइप तक गर्म होकर लाल पड़ गए और लटकने लगे।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह तक आलू-प्याज की बोरियों से धुआं निकलता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की करीब तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

समय पर पहुंची अग्निशमन टीम की सक्रियता से आग को और अधिक दूरी तक फैलने से रोकने में मदद मिली। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों और सामान को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था।

आग से विजय,प्रदीप, राजकुमार, राकेश, रामबचन, मुन्नी, रामफल, राजू और करन समेत अन्य आढ़तियों की दुकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। हालांकि, नुकसान का कुल आकलन अभी नहीं हो सका है।

आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Views: 230
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Para Asian Games Day 2 India medal: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, तीसरे दिन भारत की शानदार शुरुआत

Next Post

सोनभद्र. 22 अक्टूबर को तियरा स्टेडियम में होगी जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Next Post

सोनभद्र. 22 अक्टूबर को तियरा स्टेडियम में होगी जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement