Last Updated:
Para Asian Games Day 2 India medal: आईची-नागोया में हो रहे 2026 एशियाई पैरा खेलों के पहले दिन 11 पदक (चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य) जीतने के बाद भारत अब दूसरे दिन अपनी इस शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतर चुका है.
पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत ने दूसरे दिन भी शानदार आगाज किया है.
आईची-नागोया: पैरा एशियन गेम्स 2026, 20 अक्टूबर: जापान के आईची-नागोया में जारी पैरा एशियाई खेलों में आज दूसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत कर ली है. दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता तो भाविना पटेल को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.
दीप्ति जीवनजी को गोल्ड
दीप्ति जीवनजी ने एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में मंगलवार को 56.36 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता. तेलंगाना की 23 वर्ष की दीप्ति दो बार पैरा विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी है और 2024 में स्वर्ण जीता था, उन्होंने पैरालंपिक में भी इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है. जापान की नीना कान्नो ने 58.92 सेकंड का समय निकालकर रीजत और अकाने कातो ने एक मिनट 00.26 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता. टी-20 श्रेणी में बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं जिन्हें सूचना समझने, एकाग्रता बनाने और तकनीकी रणनीति पर अमल करने में दिक्कत होती है.
भाविना पटेल को टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज
टेबल टेनिस स्पर्धा में महिलाओं के एकल 4-5 वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की आठ बार की पैरालंपिक चैंपियन झांग बियान से हारने के बाद मंगलवार को कांस्य पदक जीता. पैरालंपिक की पूर्व रजत पदक विजेता भाविना को 7-11, 5-11, 7-11 से पराजय का सामना करना पड़ा. पिछली बार कांस्य जीतने वाली भाविना ने 2018 खेलों में रजत पदक जीता था. 40 साल की बियान ने पिछले पैरा एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था. गुजरात की 39 वर्ष की भाविना राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं. 4-5 वर्ग में वे खिलाड़ी आते हैं जिनका शरीर के ऊपरी हिस्से पर पूरा नियंत्रण हैं, लेकिन पैरों या निचले हिस्से में विकार के कारण व्हीलचेयर पर हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
