• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘100 साल जियो, मेरी उम्र लग जाए’, टाइगर श्रॉफ पर हमले से चंद दिन पहले महिला ने दिया आशीर्वाद, दुआ हुई कबूल

Admin by Admin
October 20, 2026
in मनोरंजन
0
‘100 साल जियो, मेरी उम्र लग जाए’, टाइगर श्रॉफ पर हमले से चंद दिन पहले महिला ने दिया आशीर्वाद, दुआ हुई कबूल


Last Updated:October 20, 2026, 08:47 IST

रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. वो इस हमले में बच गए लेकिन उन्हें कुछ चोटें जरूर आई हैं. टाइगर श्रॉफ पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वो रविवार को फुटबॉल खेलकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक्टर का एक हफ्ते पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो उसी मैदान में फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं. इस वीडियो में सलमा बेग उन्हें आशीर्वाद देती हैं जो रविवार को हुए हमले में चश्मदीद रहीं.

 टाइगर श्रॉफ पर हमले से चंद दिन पहले महिला ने दिया आशीर्वाद, दुआ हुई कबूलZoom

टाइगर श्रॉफ का हमले से एक हफ्ते पहले का वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी हुई. तीन लोगों ने एक्टर पर गोलियां बरसाईं और वो तुरंत मौके से फरार हो गए. इस मामले में तत्परता से कार्यवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. टाइगर पर इस जानलेवा हमले से बॉलीवुड सितारों में दहशत फैल गई है. एक्टर के दोस्त और उनके फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. इस बीच टाइगर श्रॉफ का हमले से एक हफ्ते पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ उसी जगह पर फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं जहां वो हमले वाले दिन यानी 18 अक्टूबर को खेलने गए थे. इस वीडियो में टाइगर की फैन सलमा शेख भी नजर आ रही हैं. वो खुदको एक्टर का बड़ा फैन बताती हैं. इस वायरल वीडिटो में सलमा शेख ने टाइगर को एक मां की तरह आशीर्वाद दिया था. यहां देखें टाइगर का वायरल वीडियो

सलमा ने टाइगर श्रॉफ को दिया आशीर्वाद

वो टाइगर श्रॉफ को रिकॉर्ड करते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हुए दिख रही हैं. सलमा शेख कहती हैं, ‘टाइगर बेटा जुग-जुग जियो. 100 साल जियो तुम. मेरा टाइगर बेटा, मेरा शोना बेटा. तुम्हें मेरी उम्र लग जाये बेटा’. ये वही महिला हैं जिसने टाइगर को हमले से एक हफ्ते पहले आशीर्वाद दिया था और जब एक्टर पर हमला हुआ तो वो इस पूरी घटना की चश्मदीद गवाह बनीं.

फैंस टाइगर के लिए कर रहे प्रार्थना

अब जैसी ही सलमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों का कहना है कि भगवान ने एक मां की पुकार सुन ली. एक मां की दुआ कबूल कर ली. एक्टर पर हमले के बाद टाइगर के फैंस का कहना है कि जब तक उनके साथ ऐसी मांओं का आशीर्वाद है तब तक कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. भगवान हमेशा उनकी रक्षा करेगा.

बता दें, टाइगर श्रॉफ पर इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. अनिल पंडित ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली. उसने कहा कि एक्टर पर हमला सलमान खान से नजदीकियों की वजह हुआ. अनिल पंडित बाकी सितारों को धमकी देते हुए कहता है कि जो भी भाईजान के साथ काम करेगा उसके साथ वो लोग ऐसा करेंगे.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 20, 2026, 08:47 IST





Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रात में DJ की तेज आवाज से टूट रही है नींद? जानिए कहां करें शिकायत और क्या है नियम

Next Post

Para Asian Games Day 2 India medal: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, तीसरे दिन भारत की शानदार शुरुआत

Next Post
Para Asian Games Day 2 India medal: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, तीसरे दिन भारत की शानदार शुरुआत

Para Asian Games Day 2 India medal: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, तीसरे दिन भारत की शानदार शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement