• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 22 अक्टूबर को तियरा स्टेडियम में होगी जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

JK Gupta by JK Gupta
October 20, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित विशिष्ट तियरा स्टेडियम में एक दिवसीय जिला जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें जनपद के 14 और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच तथा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच होनी चाहिए।

प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होंगी। वहीं, 16 वर्ष आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं होंगी।

इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संघ ने सभी पात्र बालक-बालिका खिलाड़ियों से समय पर तियरा स्टेडियम पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाणपत्र और भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा जारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए संयुक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया जा सकता है।

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज सब्जी मंडी में भीषण आग, दुकानें और ठेले जले; दमकल कर्मियों ने दो घंटे में पाया काबू

Next Post

वोट देगा जहीर, मौज करेगा अहीर… कैसे सपा के लिए मुसलमान बने संजीवनी, ओवैसी की एंट्री से डगमगा रहा अब्दुल

Next Post
वोट देगा जहीर, मौज करेगा अहीर… कैसे सपा के लिए मुसलमान बने संजीवनी, ओवैसी की एंट्री से डगमगा रहा अब्दुल

वोट देगा जहीर, मौज करेगा अहीर... कैसे सपा के लिए मुसलमान बने संजीवनी, ओवैसी की एंट्री से डगमगा रहा अब्दुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement