• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. घर के अंदर बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव

JK Gupta by JK Gupta
October 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..


— कोटा गांव के जवारी डांड की घटना, चोपन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला जवारी डांड में सोमवार की भोर एक 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के कमरे में बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार जवारी डांड निवासी रविंद्र भारती की 15 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी का शव सोमवार की भोर घर के कमरे में बड़ेर से लटकता मिला। परिजनों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

मृतका के चाचा छविनाथ भारती ने बताया कि रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। सोमवार की भोर में सपना को फंदे से लटकता देख परिजन स्तब्ध रह गए। बताया कि सपना कक्षा नौ की छात्रा थी। रविंद्र भारती की दो बेटियां हैं, जिनमें सपना बड़ी थी, जबकि छोटी बेटी की उम्र करीब 10 वर्ष है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सीतापुर: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, गाड़ी में लगी भीषण आग, ड्राइवर और क्लीनर झुलसे

Next Post

सोनभद्र. 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, मंगलवार को होगा दहन

Next Post

सोनभद्र. 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, मंगलवार को होगा दहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement