• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सीतापुर: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, गाड़ी में लगी भीषण आग, ड्राइवर और क्लीनर झुलसे

Admin by Admin
October 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सीतापुर: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, गाड़ी में लगी भीषण आग, ड्राइवर और क्लीनर झुलसे


Last Updated:October 19, 2026, 21:07 IST

सीतापुर के कसमंडा में एक डंपर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे गाड़ी में भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में डंपर का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, गाड़ी में लगी भीषण आग, ड्राइवर और क्लीनर झुलसेZoom

डंपर से मिट्टी गिराने के दौरान हुआ ये हादसा.

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक डरावनी घटना सामने आई है. लापरवाही की वजह से एक डंपर हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आ गया. इसकी वजह से गाड़ी में भीषण आग लग गई. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ये घटना कसमंडा थाना क्षेत्र के ऊंचा खेड़ा कला गांव का है. बताया जा रहा है कि जब मिट्टी खाली कर रहा एक डंपर अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया.

चश्मदीद ने बताया कि डंपर मिट्टी खाली कर रहा था. ध्यान न जाने की वजह से उसकी डाला हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. तार से छूते ही डंपर में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग के गोले में लिपट गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में डंपर पर मौजूद चालक और क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गए.

आग की चपेट में आए चालक और क्लीनर

घटना के वक्त डंपर चालक और क्लीनर वाहन पर ही मौजूद थे, जो हाईवोल्टेज करंट और अचानक भड़की आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. घायलावस्था में दोनों को जमीन पर लेटा हुआ देखा गया, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं. इस भयानक हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तुरंत दी गई सूचना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद धू-धू कर जल रहे डंपर पर पानी की बौछार कर आग पर पूरी तरह काबू पाया. तब तक डंपर का अगला हिस्सा और कई अन्य हिस्से जलकर खाक हो चुके थे. आग बुझने के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और गंभीर रूप से झुलसे चालक व क्लीनर को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

प्रशासन और सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग और सुरक्षा मानकों को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का सवाल है कि रिहायशी या कार्यस्थलों के पास से इतनी कम ऊंचाई पर 11 हजार वोल्ट की खतरनाक लाइनें क्यों गुजर रही हैं, जिससे अक्सर इस तरह के जानलेवा हादसे होने का खतरा बना रहता है. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 21:07 IST



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

एशियन पैरा गेम्स में सौम्या ने जीता गोल्ड, राधा ने सिल्वर पर जमाया कब्जा, भारत की झोली में दो मेडल

Next Post

डाला. घर के अंदर बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव

Next Post

डाला. घर के अंदर बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement