• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, मंगलवार को होगा दहन

JK Gupta by JK Gupta
October 19, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


विजयादशमी पर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं।

इस बार लगभग 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है। कारीगर पिछले कई दिनों से पुतले को तैयार करने में जुटे हैं। मंगलवार को प्रभु श्रीराम द्वारा रावण वध के मंचन के बाद पुतले का दहन किया जाएगा।

श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला आठ अक्टूबर से चल रही है। इसमें आदर्श श्री रामलीला मंडल, पिपलेश्वर धाम सिंगरौली, मध्य प्रदेश के कलाकार प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं।

पुतला निर्माण में जुटे कारीगरों के अनुसार, रावण के पुतले को तीन हिस्सों में तैयार किया जा रहा है। पहले हिस्से में दशानन के दस सिर, दूसरे में धड़ और तीसरे में कमर से नीचे का भाग बनाया जा रहा है।

पुतले को लगभग छह फीट ऊंचे मंच पर स्थापित किया जाएगा। आतिशबाजी के लिए इसमें पटाखे भी लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुतले के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है।

समिति अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि दर्शकों के लिए रामलीला मैदान में दर्शक दीर्घा बनाई गई है। पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे से राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। इसके बाद प्रभु श्रीराम के हाथों रावण वध और पुतला दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डाला. घर के अंदर बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव

Next Post

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच ट्रेंड हुआ उनका असली नाम! बचपन की 1 आदत ने बनाया ‘टाइगर’

Next Post
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच ट्रेंड हुआ उनका असली नाम! बचपन की 1 आदत ने बनाया ‘टाइगर’

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच ट्रेंड हुआ उनका असली नाम! बचपन की 1 आदत ने बनाया ‘टाइगर’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement