• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. 6000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी महाप्रसाद, भक्ति और सेवाभाव का दिखा संगम

JK Gupta by JK Gupta
October 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


एनटीपीसी सिंगरौली के शक्तिनगर स्थित दुर्गा मंडप में दुर्गोत्सव के अवसर पर 18 और 19 अक्टूबर को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दो दिवसीय आयोजन में भक्ति, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और सेवाभाव का अनूठा संगम देखने को मिला।

18 अक्टूबर को नवदुर्गा समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘शक्ति नृत्यांजलि’ सांस्कृतिक संध्या में लखनऊ की अनुज अर्जुन मिश्रा डांस कंपनी (एएडीसी) के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। महिषासुरमर्दिनी, कृष्ण लीला और शक्ति पूजन पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत, नृत्य और भक्ति के सुंदर समन्वय ने दुर्गोत्सव की शाम को यादगार बना दिया।

19 अक्टूबर को दुर्गा मंडप में पारंपरिक खिचड़ी भोग एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वनिता समाज की अध्यक्षा श्रीमती ई. निर्मला राव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 6000 से अधिक श्रद्धालुओं को खिचड़ी महाप्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन को सामुदायिक एकजुटता और सामाजिक समरसता का स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक अगम प्रकाश तिवारी, सुनील कुमार मिश्रा, मानव संसाधन प्रमुख सिद्धार्थ मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और उनके परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दुर्गोत्सव के दोनों आयोजनों ने ‘संस्कृति से संस्कार और सेवा से समरसता’ के संदेश को सार्थक किया।

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था’, छोटे पर्दे पर जलवा बिखेरेंगी सामंथा रुथ प्रभु, इस कुकिंग रियलिटी शो की बनीं होस्ट

Next Post

UP Chunav 2027 2027: मंच पर फूट-फूटकर रोने वाला BSP नेता कौन? रुंधे गले से 2027 की जंग के लिए मांगे वोट

Next Post
UP Chunav 2027 2027: मंच पर फूट-फूटकर रोने वाला BSP नेता कौन? रुंधे गले से 2027 की जंग के लिए मांगे वोट

UP Chunav 2027 2027: मंच पर फूट-फूटकर रोने वाला BSP नेता कौन? रुंधे गले से 2027 की जंग के लिए मांगे वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement