• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था’, छोटे पर्दे पर जलवा बिखेरेंगी सामंथा रुथ प्रभु, इस कुकिंग रियलिटी शो की बनीं होस्ट

Admin by Admin
October 19, 2026
in मनोरंजन
0
‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था’, छोटे पर्दे पर जलवा बिखेरेंगी सामंथा रुथ प्रभु, इस कुकिंग रियलिटी शो की बनीं होस्ट


Last Updated:October 19, 2026, 18:33 IST

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत दौर के बीच वह जल्द ही तमिल कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ को होस्ट करती नजर आएंगी. बचपन की यादों और मां के साथ शो देखने के अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने इस नए सफर को लेकर अपनी बेहद खास एक्साइटमेंट जाहिर की है, जिसे लेकर फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

छोटे पर्दे पर जलवा बिखेरेंगी सामंथा, इस कुकिंग रियलिटी शो की बनीं होस्टZoom

छोटे पर्दे पर सामंथा रुथ प्रभु की वापसी. (फोटो: Instagram@samantharuthprabhuoff)

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. अब खबर है कि वह तमिल कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस शो को होस्ट करने को लेकर सामंथा बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह बचपन में अपनी मां के साथ इस लोकप्रिय शो को बड़े चाव से देखा करती थीं और हमेशा से इसका हिस्सा बनना चाहती थीं.

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया, ‘शो का हिस्सा होना वाकई में मेरे लिए खास है, क्योंकि जब मैं छोटी थी, तो ‘मास्टरशेफ’ हमारे परिवार के लिए फैमिली शो हुआ करता था. मैं और मॉम हमेशा साथ में ‘मास्टरशेफ’ देखते थे और वही हमारा बॉन्डिंग टाइम होता था. कई सालों बाद ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ में सेलिब्रिटी जज बनना कुछ ऐसा है, जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. इसलिए यह मेरे लिए बेहद खास है.’

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का हिस्सा बनना चाहती थीं सामंधा रुथ प्रभु

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हमेशा से ऐसे शो का हिस्सा बनना चाहती थी, जो टीवी पर पूरे परिवार के साथ देखा जा सके और यह मेरे लिए बिल्कुल परफेक्ट शो है. इसका हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं. ‘कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ में सामंथा रुथ प्रभु होस्ट और शो रनर के रूप में लीड कर रही हैं. उनके साथ इस शो में आरजे विजय भी होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो में खाने का जायका परखने और फैसला करने के लिए शेफ वेंकटेश भट, शेफ शशि चेलिया और शेफ श्रेया अडका जजों के तौर पर होंगे.

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अभि, बालाजी मुरुगादॉस, धीना, जननी अशोक, मारिया जूलियाना, माथिचियम बाला, रवि मारिया, रेशमी मेनन, आरजे दीपक, शियारा, सिद्धार्थ और विनोथिनी शामिल हैं. ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ शो का निर्माण ‘बनिजय एशिया’ ने किया है. इसका प्रीमियर सोमवार को रात 8 बजे सोनी विझा और सोनी लिव पर होगा.

पहली बार मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के नए खूबसूरत दौर में हैं. उन्होंने जून 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि की थी. एक्ट्रेस और पति फिल्मकार राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. सामंथा ने यह खबर अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगाराम’ की सफलता के मौके पर आयोजित प्रोग्राम में शेयर की थी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि वह कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बनाएंगी और मैटरनिटी लीव पर रहेंगी.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 19, 2026, 17:10 IST





Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दशहरा, दिवाली से लेकर छठ तक; यूपी के गांव-शहर जगमग करने का आदेश, 24 घंटे मिलेगी नॉन-स्टॉप बिजली

Next Post

शक्तिनगर. 6000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी महाप्रसाद, भक्ति और सेवाभाव का दिखा संगम

Next Post

शक्तिनगर. 6000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी महाप्रसाद, भक्ति और सेवाभाव का दिखा संगम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement