• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. गुरमुरा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 मरीजों की हुई जांच

JK Gupta by JK Gupta
October 18, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..


— 200 जरूरतमंदों को चश्मे वितरित, 40 मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए वाराणसी भेजा गया


चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत के गुरमुरा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ग्रामीणों और डाला नगर के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

गिफ्ट ऑफ विजन फ्री आई स्क्रीनिंग कैंप एवं आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ. सोनाली, डॉ. राजा, डॉ. अखिलेश, डॉ. समर समेत छह चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर में करीब 300 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। वहीं, जरूरतमंद करीब 200 लोगों को चश्मे वितरित किए गए।

जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित लगभग 40 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल के वाहन से वाराणसी भेजा गया। शिविर के जरिए ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनके क्षेत्र में ही आंखों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

कई क्षेत्रों में लगाए जा चुके हैं शिविर;
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को चतरा ब्लॉक के ग्राम पटना, पोस्ट सिलथम स्थित शिव मंदिर तथा ग्राम नेवारी, पोस्ट डोमरिया स्थित शीतला माता मंदिर के पास शिविर आयोजित किया गया था। इसके बाद 15 अक्टूबर को कोन ब्लॉक के कचनरवां स्थित त्रिवेणी इंटर कॉलेज में भी शिविर लगाया गया।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य आदिवासी, ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक नेत्र चिकित्सा की सुविधा पहुंचाना है, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी को इलाज से वंचित न रहना पड़े।

शिविर में मंगला प्रसाद जायसवाल, पारसनाथ यादव, उमेश मेहता, दिलकुम अंसारी, जितेंद्र जायसवाल, अतीश चंद्रवंशी, राजेश भारती, जितेंद्र कुमार यादव, राजाराम, भगवान दास, पारसनाथ भारती समेत अन्य सपा कार्यकर्ता एवं सहयोगी मौजूद रहे।

Views: 170
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

डाला. महाअष्टमी पर वैष्णो मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Next Post

फेसबुक पर प्यार और 17 साल का रिश्ता खत्म, सीतापुर में पति ने प्रेमी संग कराई पत्नी की शादी, मंदिर में फेरे दिलाकर किया विदा

Next Post
फेसबुक पर प्यार और 17 साल का रिश्ता खत्म, सीतापुर में पति ने प्रेमी संग कराई पत्नी की शादी, मंदिर में फेरे दिलाकर किया विदा

फेसबुक पर प्यार और 17 साल का रिश्ता खत्म, सीतापुर में पति ने प्रेमी संग कराई पत्नी की शादी, मंदिर में फेरे दिलाकर किया विदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement