Last Updated:
Sitapur News: यूपी के सीतापुर में शादी का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. यहां मिश्रिख निवासी विपिन ने 17 साल का दांपत्य रिश्ता खत्म कर अपनी पत्नी रेखा की शादी उसके फेसबुक प्रेमी राहुल से करा दी. दो बच्चों की मां रेखा प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी. विवाद बढ़ाने के बजाय पति ने मंदिर में दोनों के फेरे दिलवाए और कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर पत्नी को विदा कर दिया.
17 साल का रिश्ता तोड़ पति ने प्रेमी संग कराई पत्नी की शादी, मंदिर में फेरे दिलाकर किया विदा
Sitapur News: यूपी के सीतापुर में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी. पति ने न सिर्फ मंदिर में शादी करवाई, बल्कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पत्नी को प्रेमी के साथ विदा भी कर दिया. बताते चलें कि पत्नी को फेसबुक के माध्यम से युवक से प्रेम हो गया था. इस तरह से पति विपिन ने अपना 17 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता बिना किसी विवाद के खत्म कर दिया. बताते चलें कि विपिन के दो लड़के हैं. यह पूरा मामला मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का है.
17 साल का सुखमय वैवाहिक जीवन और फेसबुक पर दोस्ती
बताते चलें कि मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले विपिन की शादी 12 मार्च 2009 को रेखा के साथ हुई थी. शादी के बाद से रेखा और विपिन अपना वैवाहिक जीवन सुखमय तरीके से व्यतीत कर रहे थे. 17 साल के वैवाहिक जीवन के दौरान रेखा ने दो बच्चों को जन्म दिया. शादी के 17 सावन बीत जाने के बाद रेखा को फेसबुक के माध्यम से आंबेडकर नगर जिले के राहुल नाम के युवक से दोस्ती हो गई. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों की नजदीकियां भी बढ़ गईं. रेखा अपने प्रेमी राहुल के साथ रहना चाहती थी.
गुमशुदगी, घर वापसी और प्रेमी संग रहने की जिद
बताते चलें कि इसी बीच रेखा घर से कहीं गायब हो गई. पति विपिन ने काफी तलाश की लेकिन रेखा का कहीं कुछ पता नहीं चला, तो उसने मिश्रिख कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. लेकिन कुछ दिनों तक गायब रहने के बाद रेखा वापस घर आ गई. घर वापस आने के कुछ दिन बाद पति विपिन को रेखा और राहुल के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया और पत्नी रेखा को समझाया, लेकिन रेखा राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही.
पत्नी की जिद के आगे झुका पति, मंदिर में कराई शादी
पत्नी रेखा की जिद के आगे पति विपिन हार गया और उसने पत्नी की शादी प्रेमी राहुल के साथ कराने के लिए राजी होने का फैसला किया. इसी बीच रविवार को प्रेमी राहुल अपने दोस्त और वकील के साथ मिश्रिख पहुंचा. प्रेमी राहुल के मिश्रिख पहुंचने पर पति विपिन ने विरोध करने के बजाय एक बड़ा दिल दिखाते हुए दोनों की शादी कराने का फैसला किया. जिसमें विपिन ने रेखा और राहुल को मंदिर ले जाकर शादी करा दी.
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किया विदा, क्षेत्र में चर्चा
इसके बाद कानूनी रूप से कागजी कार्रवाई पूरी की और अपनी पत्नी रेखा को उसके प्रेमी राहुल के साथ विदा कर दिया. पति द्वारा पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की खबर पूरे मिश्रिख क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग पति विपिन के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरान भी हैं. फिलहाल रेखा और राहुल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
