• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. समान वेतन और एरियर के लिए अनुदेशकों का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन की मांग

JK Gupta by JK Gupta
October 18, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों ने समान वेतन, बकाया एरियर और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व समिति के संरक्षक विनय मौर्य ने किया। अनुदेशक शिक्षक लगातार प्रत्येक रविवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विनय मौर्य ने कहा कि अनुदेशक शिक्षक पिछले करीब 14 वर्षों से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित शिक्षकों के समान वेतन और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 4 फरवरी 2026 को दिए गए 46 पृष्ठों के निर्णय में अनुदेशकों के वेतन, बकाया एरियर और अन्य सुविधाओं को लेकर आदेश दिया था।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, सरकार की ओर से दाखिल रिव्यू पिटीशन भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है। इसके बावजूद आदेश के अनुपालन में अब तक शासनादेश जारी नहीं होने से अनुदेशकों में नाराजगी है।

अनुदेशक शिक्षकों ने शासन से मांग की कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और उन्हें समान वेतन, बकाया एरियर सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाए।

प्रदर्शन में मोहित कुमार, राजकुमार, वीरेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, रमेश कुमार चौधरी, महेश कुमार, संदीप कुमार, सौरभ पाण्डेय, शशिकांत यादव और शिवांकर त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Views: 180
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

फेसबुक पर प्यार और 17 साल का रिश्ता खत्म, सीतापुर में पति ने प्रेमी संग कराई पत्नी की शादी, मंदिर में फेरे दिलाकर किया विदा

Next Post

शक्तिनगर. बीएचयू के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने कुलपति से साझा किए अनुभव

Next Post

शक्तिनगर. बीएचयू के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने कुलपति से साझा किए अनुभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement