• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ‘नशामुक्ति संकल्प अभियान अभय का के तहत धर्मा फाउंडेशन में चला नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

JK Gupta by JK Gupta
October 17, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— मिमिक्री के जरिए समझाया नशे का नुकसान, अतिथियों ने युवाओं को दिए नशे से दूर रहने के मंत्र


Sonbhhadra। जिला मुख्यालय स्थित गोरारी में ‘धर्मा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र’ में ‘नशा मुक्ति संकल्प अभियान- अभय’ के अंतर्गत एक वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मा फाउंडेशन के संस्थापक अरुण शंकर पाठक ‘शिशु’ द्वारा मुख्य वक्ता अभय शर्मा को बुके व अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। इस दौरान अतिथियों ने नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। युवाओं ने बताया कि वे नशा छोड़ना चाहते हैं लेकिन छोड़ नहीं पाते, जिसके कारण उन्हें नींद न आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

युवाओं की समस्या पर अभय शर्मा ने उन्हें मार्गदर्शन देते हुए कहा कि नशा छोड़ने के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से व्यस्त रखना सबसे जरूरी है। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार गाना गाने, निबंध लिखने, पेंटिंग करने, मिमिक्री करने और खेलकूद में हिस्सा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब शरीर रचनात्मक कार्यों और खेलकूद से थकेगा, तो प्राकृतिक रूप से अच्छी नींद आएगी और नशे की तलब खत्म हो जाएगी।

इस दौरान माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए अभय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की शानदार मिमिक्री करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया, जिससे वहां का माहौल पूरी तरह से बदल गया और युवाओं के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मा फाउंडेशन के संस्थापक अरुण शंकर पाठक ‘शिशु’ ने कहा कि संस्था का मुख्य लक्ष्य भटके हुए युवाओं को सही राह दिखाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। वहीं, जनपद के आदिवासियों और वनवासी समाज के लिए लगातार कार्य कर रहे प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक हमारा युवा नशे से दूर नहीं होगा, तब तक समाज का वास्तविक उत्थान संभव नहीं है।

इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के संयोजक व यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा कि नशा देश की युवा ऊर्जा को दीमक की तरह नष्ट कर रहा है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने करियर और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसी क्रम में अभियान के सह प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि नशे के शिकार युवाओं को समाज के तिरस्कार की नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और प्रेम की आवश्यकता है, ताकि वे एक नया जीवन शुरू कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में धर्मा फाउंडेशन के संस्थापक अरुण शंकर पाठक ‘शिशु’ ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों और उपस्थित लोगों का इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर शुभम गुप्ता,श्याम बाबू केसरी, स्वप्न तिवारी,राजेश शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. पट खुलते ही उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजा महुली

Next Post

मलयालम डायरेक्टर बेलराज कलारिकल का निधन, 27 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कोच्चि के होटल में मिला शव

Next Post
मलयालम डायरेक्टर बेलराज कलारिकल का निधन, 27 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कोच्चि के होटल में मिला शव

मलयालम डायरेक्टर बेलराज कलारिकल का निधन, 27 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कोच्चि के होटल में मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement