• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. पट खुलते ही उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजा महुली

JK Gupta by JK Gupta
October 17, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को दुद्धी ब्लॉक के महुली में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की प्रतिमा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। स्टेशन रोड पर पितरम गौड़ के घर के समीप स्थापित दुर्गा पंडाल में मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

मां कालरात्रि के दिव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंडाल पहुंचे। भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। धूप, दीप और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने मां के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। पट खुलने के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला देर तक चलता रहा। पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने नवरात्र के उत्साह और धार्मिक उल्लास को और बढ़ा दिया।

इस पावन अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक जुबेर आलम एवं संरक्षक रामलखन कन्नौजिया ने मां कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां का जयघोष करते हुए श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों के भय और संकट दूर कर उन्हें अभय प्रदान करती हैं। नवरात्र के सातवें दिन मां की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। भक्तों ने मां से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, नितेश कुमार, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पंकज गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजू शर्मा,गुलशन गोस्वामी ,हिमांशु चौरसिया, अंजनी कुमार गोस्वामी, पितरम सिंह, करन गोस्वामी सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Moradabad News : कैसे बनाते हैं हांडी में घी? मुरादाबाद के किसान रूपचंद छाप रहे नोट, बेच रहे 1600 का 1 किलो

Next Post

सोनभद्र. ‘नशामुक्ति संकल्प अभियान अभय का के तहत धर्मा फाउंडेशन में चला नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

Next Post

सोनभद्र. 'नशामुक्ति संकल्प अभियान अभय का के तहत धर्मा फाउंडेशन में चला नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement