मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..कन्या पूजन और रामलीला की झांकियों से दिया सत्य की जीत का संदेश

कबरी स्थित परमहंस पब्लिक स्कूल में शनिवार, 17 अक्टूबर को नवरात्रि एवं विजयदशमी के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक झांकियों के माध्यम से शक्ति, भक्ति और नारी सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कन्या पूजन कर बालिकाओं के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने तथा समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने का संदेश दिया।

बच्चियों ने नौ देवियों का रूप धारण कर नारी की ममता और शक्ति के विभिन्न स्वरूपों का सजीव चित्रण किया। वहीं, सीता हरण एवं रावण वध की झांकियों के माध्यम से अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक धर्मवीर तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता के विकास में सहायक होते हैं। साथ ही, बच्चों में सामाजिक सद्गुण, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास होता है।

कार्यक्रम में श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव, सगीर खान, मनीष दूबे, संदीप, अमिताभ बच्चन, शशि पटेल, चंद्रभान देव, राजूप्रसाद, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा पाण्डेय, श्वेता सिंह, पूजा भारती, पायल सोनी, नेहा, श्रेया पाण्डेय और वैष्णवी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।