• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अमिताभ बच्चन का दामाद, एमएफ हुसैन की फिल्म से मनवाया लोहा, दूसरी मूवी ने बना दिया स्टार

Admin by Admin
October 17, 2026
in मनोरंजन
0
अमिताभ बच्चन का दामाद, एमएफ हुसैन की फिल्म से मनवाया लोहा, दूसरी मूवी ने बना दिया स्टार


Last Updated:October 17, 2026, 20:57 IST

तमाम सितारों की तरह एक्टर ने भी अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. मगर आगे चलकर एक्टिंग में अपना लोहा मनवाया. वे पहली दफा एमएफ हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी’ में नजर आए, हालांकि उन्हें असली पहचान 2006 की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से मिली. वे अब ज्यादा फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं. वे मेगास्टार अमिताभ बच्चन के दामाद हैं.

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन के दामाद अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. वे पिछली बार फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए थे. दर्शक उन्हें फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से जानते हैं, जिसमें उनका सौम्य-सरल किरदार लोगों के जेहन में बस गया था. हालांकि, हिंदी सिनेमा में उनकी शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर हुई थीं. वे पहली दफा एमएम हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी’ में दिखे थे. (फोटो साभार: IMDb)

कुणाल कपूर का जन्म 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में हुआ था. एक्टर अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं. उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में कई फिल्मों में अभिनय किया था. कुणाल कपूर के पिता अविकिशोर कपूर एक कंस्ट्रंक्शन बिजनेसमैन थे और उनका मां कानन एक सिंगर हैं. वे पंजाब के रहने वाले हैं. उनको फिल्मों में अभिनय की रुचि थी. यही वजह है कि उन्होंने एक्टिंग क्लासेज ज्वॉइन कर ली थी. (फोटो साभार: IMDb)

कुणाल कपूर ने सहायक निर्देशक के तौर पर अभिनय की शुरुआत की थी. वे फिल्म ‘अक्स’ के सहायक निर्देशक थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गजों ने अभिनय किया था. उन्होंने एमएफ हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी-अ टेल ऑफ थ्री सीटीज’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. साल 2004 में आई इस फिल्म में वे तब्बू के साथ दिखे थे.
(फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुणाल कपूर को पहली फिल्म से कोई खास पहचान नहीं मिली, मगर दूसरी फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया. वे फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में अभिनय करते हुए दिखे. इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से कुणाल को बड़ी पहचान मिली.
(फोटो साभार: IMDb)

फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में अभिनय के बाद कुणाल कपूर को यशराज फिल्म्स की ओर से तीन बड़ी फिल्मों का ऑफर मिला था. यशराज फिल्म्स उनको ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘आजा नचले’ और ‘बचना ऐ हसीनों’ के लिए साइन किया था.
(फोटो साभार: IMDb)

कुणाल कपूर ने साल 2010 में राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘लम्हा’ में अभिनय किया. इस फिल्म में संजय दत्त और बिपासा बसु लीड रोल में थे. इसके बाद, उन्होंने कुछ और दमदार फिल्मों में अभिनय किया. कुणाल कपूर ने साल 2015 में अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ की बेटी नैना से विवाह किया. इस रिश्ते से कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के दामाद हैं.
(फोटो साभार: IMDb)

एक्टर कुणाल कपूर अपनी परफॉर्मेंस के लिए कई अवॉर्ड जीत चुके हैं. उन्हें फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में शानदार अभिनय के लिए जूरी अवॉर्ड मिला था. साल 2006 में डेब्यू एक्टर के लिए जूम ग्लैम अवॉर्ड जीता था. साल 2007 में फिल्म ‘वीरम’ के लिए भी अवॉर्ड जीता था.
(फोटो साभार: IMDb)

कुणाल कपूर ने साल 2022 में ‘द अम्पायर’ के लिए बेस्ट डेब्यू सीरीज एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था. वे पिछली बार ‘ज्वेल थीफ’ में पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आए थे. (फोटो साभार: IMDb)बॉ

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 17, 2026, 20:56 IST



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. वार्ड नंबर-1 में खुला कुआं बना खतरा, जाली से ढकने की मांग

Next Post

सोनभद्र. परमहंस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाई शक्ति और भक्ति की झलक

Next Post

सोनभद्र. परमहंस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाई शक्ति और भक्ति की झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement