• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राशन के लिए मोबाइल खरीदना जरूरी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान

JK Gupta by JK Gupta
October 17, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जिले के राशनकार्ड धारकों को सरकारी राशन लेने के लिए नया मोबाइल फोन खरीदने की जरूरत नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को पहले की तरह निर्धारित प्रक्रिया के तहत निःशुल्क खाद्यान्न मिलता रहेगा।

उन्होंने बताया कि उचित दर की दुकानों पर ई-पॉस मशीन के जरिए आधार प्रमाणीकरण कर राशन वितरित किया जाता है। अंगूठे का निशान नहीं मिलने पर उसी दिन दोबारा प्रयास किया जाता है।

तीन बार बायोमेट्रिक मिलान विफल होने पर आइरिस स्कैन यानी आंखों की पुतली से पहचान की जाती है। इसके बाद भी प्रमाणीकरण नहीं होने पर राशनकार्ड में शामिल परिवार का दूसरा सदस्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशन प्राप्त कर सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, वृद्ध, दिव्यांग और कुष्ठ रोग से प्रभावित ऐसे लाभार्थियों के लिए मोबाइल ओटीपी से राशन वितरण की सुविधा है, जिनका आधार प्रमाणीकरण संभव नहीं हो पाता और मोबाइल नंबर विभागीय पोर्टल पर पहले से पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था वर्ष 2017 से लागू है। सितंबर 2026 में प्रदेश में 3.41 करोड़ से अधिक राशनकार्डों पर खाद्यान्न वितरित किया गया, जबकि केवल 83,093 कार्डों पर ओटीपी के जरिए राशन दिया गया। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और राशन के लिए नया मोबाइल खरीदने की जरूरत न समझें।

Views: 190
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, ‘आजीवन वीजा’ हो सकता है कैंसल, नोटिस जारी करके पूछा- ‘क्यों रद्द न करें OCI कार्ड’

Next Post

‘समाजवादी शिक्षा के घोषित दुश्मन, हमेशा युवाओं की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ किया’- सीएम योगी ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल पर बोले

Next Post
‘समाजवादी शिक्षा के घोषित दुश्मन, हमेशा युवाओं की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ किया’- सीएम योगी ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल पर बोले

'समाजवादी शिक्षा के घोषित दुश्मन, हमेशा युवाओं की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ किया'- सीएम योगी ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल पर बोले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement