Last Updated:
सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होकर फंसे इमरान खान का ‘आजीवन वीजा’ कैंसल हो सकता है. ‘फॉर्नर रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस’ ने अब उनके नाम एक नोटिस जारी करके पूछा है कि क्यों न उनका ‘ओसीआई कार्ड’ कैंसल किया जाए? एक्टर को 15 दिन के अंदर नोटिस का जवाब देना है. उन्हें पहले ही 28 अक्टूर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. नोटिस ने अमरान खान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. वे नेताओं-अभिनेताओं के विरोध का पहले से सामना कर रहे हैं.
इमरान खान के ‘वीजा’ पर मंडराया खतरा.
नई दिल्ली: इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. एक्टर की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं. मुंबई (FRRO) ने उनके नाम ‘सो काज नोटिस’ जारी किया है, जिसमें इमरान खान से पूछा गया है कि क्यों न उनका (ओसीआई कार्ड) कैंसल कर दिया जाए. एक्टर से 15 दिनों के भीतर इस नोटिस पर जवाब मांगा गया है.
‘ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को दिया जाने वाला एक आजीवन वीजा जैसा दस्तावेज है, जिससे वे बिना वीजा के भारत में आ-जा सकते हैं और लंबे समय तक रह सकते हैं. इसे जारी करने और इससे जुड़े इमीग्रेशन नियमों का प्रबंधन भारत सरकार का फॉर्नर रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (FRRO) करता है. इस कार्ड की मुख्य विशेषता यह है कि ओसीआई धारकों को भारत में रहने के लिए FRRO के पास बार-बार पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होती है.
गर्लफ्रेंड के साथ विरोध प्रदर्शन में हुए थे शामिल
इमरान खान 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जो ‘एसआईआर’ में गड़बड़ी का हवाला देकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं. इमरान खान को तब मुंबई पुलिस ने उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और किजन जैन मेरी खान के साथ हिरासत में ले लिया था. एक्टर ने तब पुलिस वैन से अपनी और गर्लफ्रेंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी. हालांकि, कुछ देर बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.
इमरान खान के खिलाफ शिकायत के बाद उठाया कड़ा कदम
एक्टर इमरान खान के विरोध में शामिल होने पर कई नेताओं और अभिनेताओं ने आपत्ति जताई थी. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने तब एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने शिकायत में इमरान कान की विदेशी नागरिकता का हवाला देकर उनके आंदोलन में शामिल होने को गलत बताया. मामला ‘फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस’के संज्ञान में आने के बाद एक्टर को देश छोड़ने का निर्देश दिया गया. अशोक पंडित और गजेंद्र चौहन ने खुले शब्दों में एक्टर का विरोध किया और सरकार के एक्शन को सही ठहराया.
इमरान खान की फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल
विवाद में फंसने के बाद इमरान खान की अगली फिल्म ‘अधूरे हम और अधूरे तुम’ की रिलीज पर भी सकंट मंडराने लगा है. वे फिल्म के जरिये करीब 11 साल बाद बॉलीवुड कमबैक करने जा रहे थे, मगर जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए लगता है कि फिल्म की रिलीज को आगे के लिए टाला जा सकता है. हालांकि, इमरान खान के सपोर्ट में कुछ सितारे भी आए. विशाल ददलानी ने इमरान खान के खिलाफ सरकार के एक्शन को गलत ठहराया. एक्टर की मामी किरण राव भी अपने भांजे का सपोर्ट किया. लोग भी इमरान खान के समर्थन और विरोध में खड़े हैं.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
