• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘समाजवादी शिक्षा के घोषित दुश्मन, हमेशा युवाओं की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ किया’- सीएम योगी ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल पर बोले

Admin by Admin
October 17, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘समाजवादी शिक्षा के घोषित दुश्मन, हमेशा युवाओं की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ किया’- सीएम योगी ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल पर बोले


Last Updated:October 17, 2026, 19:06 IST

CM Yogi Slams Samajwadi Party: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्होंने सपा को शिक्षा और युवाओं का घोषित दुश्मन बताया. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में बिना किसी सवाल के साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं. सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए 5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और 1.5 करोड़ तक के बीमा कवर जैसी ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'सपा शिक्षा के घोषित दुश्मन, युवाओं की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ किया'- सीएम योगीZoom

सीएम योगी ने सपा को शिक्षा का दुश्मन बताया

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक जनसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग शिक्षा और युवाओं के घोषित दुश्मन रहे हैं. सीएम योगी ने अपने पिछले साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से पारदर्शी, निष्पक्ष और पूरी ईमानदारी के साथ भर्तियां कराई गई हैं. इन साढ़े नौ वर्षों में लगभग साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव से पहले एक लाख और युवाओं को नई नौकरी मिलने जा रही है.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में जितनी भी सरकारी भर्तियां हुईं हैं. इन भर्तियों पर कोई भी व्यक्ति सवालिया निशान नहीं खड़ा कर सकता है. सरकार ने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखते हुए उत्तर प्रदेश के नौजवानों की प्रतिभा को वास्तविक सम्मान देने का काम किया है. यही वजह है कि आज यूपी अपनी खोई हुई पहचान वापस पा चुका है, जबकि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश के बाहर जाने पर लोगों को पहचान छिपाने के लिए मजबूर होना पड़ता था.

पुरानी सरकारों पर तीखा कटाक्ष

पूर्ववर्ती सरकारों और विशेषकर सिंडिकेट पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले की व्यवस्थाओं में शिक्षा के सामने पहचान का गंभीर संकट खड़ा कर दिया जाता था. उस दौर में पेशेवर और अपराधी किस्म के तत्व शिक्षण संस्थानों पर हावी हो जाते थे. शिक्षकों और युवाओं के हितों की अनदेखी की जाती थी. उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और वर्तमान सरकार शारदीय नवरात्रि और अन्य पर्वों के पावन आयोजनों के बीच बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

शिक्षकों और कर्मियों के लिए बड़े कल्याणकारी कदम

राज्य के शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के हितों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों और उनके परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसके साथ ही उन्हें सोशल सिक्योरिटी (सामाजिक सुरक्षा) का दायरा भी दिया गया है, जिसके तहत यदि किसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना या अनहोनी की स्थिति उत्पन्न होती है, तो बीमा कवर के जरिए संबंधित परिवार को 40 लाख से डेढ़ करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

रसोइयों और हर वर्ग की सुरक्षा का संकल्प

सरकार के जनहितकारी फैसलों को आगे बढ़ाते हुए सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले शिक्षकों और विद्यालयों के रसोईयों तक को सुरक्षा बीमा कवर का लाभ दिया गया है. रसोईयों को भी दो-दो लाख रुपये का बीमा सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है ताकि उन्हें किसी भी आपात स्थिति में आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े. सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का प्रत्येक नागरिक, युवा और शिक्षक सुरक्षित और सशक्त माहौल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 17, 2026, 19:06 IST



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. राशन के लिए मोबाइल खरीदना जरूरी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान

Next Post

शक्तिनगर. सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, एनटीपीसी सिंगरौली ने शुरू की पहल

Next Post

शक्तिनगर. सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण महिलाएं, एनटीपीसी सिंगरौली ने शुरू की पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement