• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

JK Gupta by JK Gupta
October 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भरे जाएंगे फॉर्म-6


Sonbhadra। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों एवं निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनपद में निर्धारित मतदान केंद्रों का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अपनी सुविधानुसार निरीक्षण कर लें। यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई समस्या, असुविधा अथवा आपत्ति हो, तो उसके संबंध में अपने सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य 02 नवंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। इसके उपरांत 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को निर्धारित है। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का नाम शामिल कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इन कैंपों में पात्र मतदाता अपना नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विशेष कैंपों के दौरान मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अपने स्तर से भी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आगामी गतिविधियों के संबंध में आवश्यकतानुसार पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे।

इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राजीव त्रिपाठी, बहुजन समाज पार्टी के जनपद प्रभारी डा0 ओम प्रकाश मौर्य, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सी0पी0आई0एम0 के नन्दलाल आर्य, सी0पी0आई0 एम0 के श्री प्रेमनाथ, अनिल प्रधान जिला का0 प्रभारी सपा के सहित सम्बन्धित राजनैतिकदलों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Ramayana Telugu Rights: ‘रामायण’ पर दिल राजू का सुरक्षित दांव, घाटे के डर से कितनी रकम में फाइनल हुई डील? जानें 90 करोड़ की अफवाहों का सच

Next Post

UP Mega Survey: योगी सरकार के कामकाज पर जनता ने दिया रिपोर्ट कार्ड, कानून-व्यवस्था में 53% संतुष्ट

Next Post
UP Mega Survey: योगी सरकार के कामकाज पर जनता ने दिया रिपोर्ट कार्ड, कानून-व्यवस्था में 53% संतुष्ट

UP Mega Survey: योगी सरकार के कामकाज पर जनता ने दिया रिपोर्ट कार्ड, कानून-व्यवस्था में 53% संतुष्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement