Last Updated:
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स को लेकर बनी सस्पेंस की स्थिति अब साफ हो गई है. प्रोड्यूसर दिल राजू ने बेहद सतर्क रुख अपनाते हुए इस फिल्म के राइट्स सीधे खरीदने के बजाय एडवांस बेसिस पर हासिल किए हैं. रिपोर्ट्स में जहां 90 करोड़ रुपये की बड़ी डील का दावा किया जा रहा था, वहीं असलियत यह है कि दिल राजू इसे तेलुगु राज्यों में रिलीज करने के लिए कम भुगतान कर रहे हैं.
साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है ‘रामायण’. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज बना हुआ है. खबरों में दावा किया जा रहा था कि प्रोड्यूसर दिल राजू ने इस डील के लिए 80 से 90 करोड़ रुपये का भारी-भरकम रकम चुका रहे हैं. हालांकि, अब साउथ के एक नामी डिस्ट्रीब्यूटर ने इस पर से पर्दा हटाते हुए असलियत सामने ला दी है. उनका कहना है कि यह खबर पूरी तरह सच नहीं है और डील की असली कीमत दावों के मुकाबले काफी कम है. दिल राजू ने नुकसान के डर से इस डील को लेकर बहुत सुरक्षित दांव खेला है.
डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए डिस्ट्रीब्यूटर ने साफ किया कि दिल राजू ने यह फिल्म एडवांस बेसिस पर ली है और वह तेलुगु राज्यों में इसे रिलीज करने के लिए 54 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे. डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा, ‘उन्होंने फिल्म को एडवांस बेसिस पर लिया है और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में इसे रिलीज करने के लिए 54 करोड़ रुपये देंगे.’ इसके साथ ही उन्होंने 80-90 करोड़ की डील की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए बताया, ‘जैसा कि मीडिया में दावा किया जा रहा है, उतना 80 या 90 करोड़ रुपये कोई नहीं देने वाला है. ये तमाम खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत हैं.’
तेलुगु दर्शकों को माइथोलॉजिकल फिल्में पसंद
फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम के रोल में रणबीर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के किरदार में साउथ के सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं. ट्रेड जानकारों का मानना है कि इस तगड़ी स्टारकास्ट और रामायण जैसी पौराणिक कथा की वजह से तेलुगु दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबूरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा. डिस्ट्रीब्यूटर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘तेलुगु दर्शक हमेशा से माइथोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद करते हैं, बशर्ते फिल्म बेहतरीन तरीके से बनाई गई हो. साई पल्लवी और रकुल प्रीत सिंह पहले ही तेलुगु सिनेमा में अपनी एक खास जगह बना चुकी हैं, वहीं रावण के रोल में कन्नड़ स्टार यश का होना भी तेलुगु फैंस के बीच एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा रहा है.’
‘रामायण’ के लिए दिल राजू ने खेला सुरक्षित दांव
दिल राजू ने क्यों चुनी यह बिजनेस डील?
उन्होंने साफ किया, ‘यह एक सुरक्षित बिजनेस डील है, क्योंकि फिल्म न चलने पर एडवांस रिफंड हो जाता है. अगर फिल्म तेलुगु राज्यों में 54 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती है, तो उससे होने वाले मुनाफे को दिल राजू और मेकर्स तय रेशियो के दर पर आपस में बांट लेंगे.’ यानी सीधे शब्दों में कहें तो 54 करोड़ के ऊपर होने वाली हर एक कमाई पर दोनों पक्षों के बीच तय समझौते के तहत शेयरिंग होगी.
दिवाली पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’
बता दें कि ‘रामायण’ का पहला पार्ट इसी साल 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. इन दोनों फिल्मों के डायरेक्शन का जिम्मा नितेश तिवारी ने उठाया है. हाल ही में फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की. अब देखना होगा कि ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
