• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. पुलिस अधीक्षक ने चुर्क पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

JK Gupta by JK Gupta
October 16, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आज शुक्रवार, 16 अक्टूबर  को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को बेहतर बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल और दौड़ कराई। साथ ही पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के संबंध में प्रशिक्षण एवं अभ्यास भी कराया गया।

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सदैव फिट, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में एकरूपता और टीम भावना बनाए रखना आवश्यक है, ताकि जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जा सके।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 एवं जनपद के विभिन्न थानों से आए वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और रखरखाव के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और कार्यशीलता का परीक्षण किया गया।

उन्होंने वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिसकर्मियों को वाहनों और उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों के अभिलेख, फिटनेस, रखरखाव एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा मेस में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त एवं उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने और पुलिस बल की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।

Views: 8
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

गाजीपुर के रेवतीपुर में 64 वर्षों से चली आ रही फुटबॉल टूर्नामेंट की अनूठी परंपरा, देशभर से आती हैं दिग्गज टीमें, स्टेडियम में उमड़ती है भीड़

Next Post

सोनभद्र. दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा में जुटा बिजली विभाग, खंभों पर लग रहे प्लास्टिक कवर

Next Post

सोनभद्र. दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा में जुटा बिजली विभाग, खंभों पर लग रहे प्लास्टिक कवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement