• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा में जुटा बिजली विभाग, खंभों पर लग रहे प्लास्टिक कवर

JK Gupta by JK Gupta
October 16, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..लटकते तारों को दुरुस्त करने के साथ आयोजकों को अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने की अपील


दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन और अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह की टीम अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार के साथ नगर के दुर्गा पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रही है।

इस दौरान बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त कराने के साथ विद्युत खंभों को सुरक्षित बनाने का काम किया जा रहा है। आयोजकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास लगे बिजली के खंभों और तारों की निगरानी की जा रही है। जहां भी तार नीचे लटकते मिले, उन्हें ठीक कराया गया है।

आगामी मौसम को देखते हुए विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के लिए रॉबर्ट्सगंज नगर में चंडी होटल से स्वर्ण जयंती चौक और धर्मशाला चौक से पन्नूगंज मार्ग तक साथ ही अन्य मुख्य मार्गों पर लगे बिजली के खंभों के निचले हिस्से पर प्लास्टिक कवर लगाया जा रहा है। पंडालों के आसपास के खंभों को भी ऊंचाई तक कवर किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को करंट लगने का खतरा कम हो सके।

जेई ने बताया कि सभी पूजा समितियों से नियमानुसार अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने की अपील की गई है। जिन आयोजकों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, उन्हें तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं, कनेक्शन लेने में रुचि नहीं दिखाने वाली समितियों को नोटिस देकर विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सजावट में लगे लोगों को कटे-फटे झालर, क्षतिग्रस्त तार और ढीली वायरिंग का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी भी दी जा रही है।

विभाग ने पूजा समितियों को निर्देश दिया है कि पंडाल की वायरिंग कुशल इलेक्ट्रीशियन से कराएं और बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर से निर्धारित सुरक्षित दूरी बनाए रखें। पंडाल में अग्निशामक यंत्र या सूखी रेत की व्यवस्था रखने तथा विद्युत सुरक्षा निदेशालय से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर भी जोर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी से दुर्घटना होने पर आयोजकों की जिम्मेदारी तय हो सकती है।

Views: 25
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. पुलिस अधीक्षक ने चुर्क पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next Post

दूसरी प्रेग्नेंसी में तीखा-चटपटा खाने को मचलता था माधुरी दीक्षित का मन, अब छोटा बेटा है परिवार का चटोरा

Next Post
दूसरी प्रेग्नेंसी में तीखा-चटपटा खाने को मचलता था माधुरी दीक्षित का मन, अब छोटा बेटा है परिवार का चटोरा

दूसरी प्रेग्नेंसी में तीखा-चटपटा खाने को मचलता था माधुरी दीक्षित का मन, अब छोटा बेटा है परिवार का चटोरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement